फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a man hacked girls facebook account, after free in the jail

दुष्कर्म के आरोप में जेल से छूटा, अब युवती का फेसबुक अकाउंट हैक किया

Sun, 23 Feb 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
a man hacked girls facebook account, after free in the jail
मवाना। युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी ने जेल से छूटते ही पीड़ित युवती की फेसबुक अकाउंट हैक कर उस पर उल्टी सीधी पोस्ट डालने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी विपुल काफी समय से क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। गत माह पहले युवती ने बहसूमा थाना में आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व जेल से जमानत पर आए युवक ने फेसबुक अकाउंट हैक कर धमकी भरे मेसेज उसकी दोस्तों को भेजने शुरू कर दिए। वहीं हथियारों के साथ अपने फोटो अपलोड किए। युवती के परिजनों ने घटना की जानकारी एसएसपी से की। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी क्राइम राम अर्ज को सौंप दी। एसपी क्राइम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईटी सेल में पूर्ण जानकारी देने के निर्देश दिए। आईटी सेल से मिली जानकारी के बाद आरोपी विपुल को मवाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed