फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man died in accident on Eastern Peripheral Expressway at Baghpat district

बागपत: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर चालक की मौत

Mon, 02 Sep 2019 06:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Sep 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
A man died in accident on Eastern Peripheral Expressway at Baghpat district
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद के पर कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


राकेश (38) पुत्र फकीरचंद निवासी बैंक कॉलोनी धनौरा जिला अमरोहा  कैंटर लेकर हरियाणा से गाजियाबाद जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद गांव के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खडे ट्रक में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर से किसी तरह शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन अभी तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: हादसों में दो की मौत, महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक के कारण हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed