फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a man died after illusion of truck in mill yard

मिल यार्ड में ट्रक के नीचे दबने से युवक की मौत

Wed, 01 Apr 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
a man died after illusion of truck in mill yard
किनौनी मिल के केनयार्ड में मजदूर की मौत के बाद पहुंचे परिजन व ग्रामीण। - फोटो : SARDANA
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी के गन्ना यार्ड में सफाई कर रहे मजदूर की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मौके पर पहुंची परिजनों और ग्रामीणों ने शव को परिसर में लाने और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव किनौनी निवासी धर्मवीर(50) पुत्र छतरू मिल में सफाई ठेकेदार के अंडर में मजदूरी पर कार्य करता था। मंगलवार दोपहर को धर्मवीर मिल के गन्ना यार्ड में सफाई कर रहा था। इसी बीच मिल की गन्ना चेन में गन्ना डालकर पीछे हट रहे ट्रक के नीचे धर्मवीर आ गया। सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिल कर्मचारियाें ने चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे की जानकारी पर मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ मिल परिसर में पहुंचे। शव वहां न मिलने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। साथ ही मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की। तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर ग्रामीणों व मिल प्रबंधन तंत्र के बीच वार्ता कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों को बमुश्किल शांत किया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं आरोपी चालक खान मोहम्मद पुत्र नियाज अली निवासी खिवाई को हवालात में बंद कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष को मिल प्रबंधन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 हादसे में मृतक धर्मवीर का फाइल फोटो।

हादसे में मृतक धर्मवीर का फाइल फोटो।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed