फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A lover couple is marry in a police station in Saharanpur city

गांव में धीरे-धीरे परवान चढ़ा प्यार, फिर थाने में कबूल हुआ निकाह, कुछ ऐसी है प्रेम कहानी

Wed, 26 Feb 2020 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Feb 2020 08:20 PM IST
सार

एक युवक- युवती का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि आखिर में पुलिस को थाने में ही उनका निकाह कराना पड़ा।

विज्ञापन
A lover couple is marry in a police station in Saharanpur city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सहारपुर जनपद के एक गांव में एक युवक- युवती का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि आखिर में पुलिस को थाने में ही उनका निकाह कराना पड़ गया। काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अगली स्लाइड में जानिए पूरा अपडेट-

विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को यह मामला थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों के परिजनों को थाने में ही बुलवा लिया। इसके बाद दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद थाने में ही उनका निकाह करा दिया गया। 

कार्यवाहक थाना प्रभारी ओमेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला मजहर हसन निवासी मुमताज के पुत्र शमीम और महबूब की पुत्री गुलिस्ता का पिछले कुछ समय से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। शमीम के परिजन इस प्रेम प्रसंग से नाराज थे, जबकि गुलिस्ता शमीम से ही निकाह करना चाहती थी। प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग की जानकारी एक दिन पूर्व थाने में पहुंची तो पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर बात की। शमीम के पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। पुलिस और कस्बे के जिम्मेदार लोगों ने शमीम के पिता को समझाया और दोनों के निकाह के लिए राजी कर लिया। दोनों के परिजनों की रजामंदी के चलते थाने में ही निकाह करा दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed