फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A labourer has died in mixing machine of Dal Mill at Meerut

मेरठ: मिक्सिंग मशीन में आकर मजदूर की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Mon, 08 Feb 2021 04:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Feb 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
A labourer has died in mixing machine of Dal Mill at Meerut
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दाल मिल की मिक्सिंग मशीन में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के कैथाई गांव का रहने वाला 20 वर्षीय मोहन मिश्रा इन दिनों रिठानी में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जाता है कि मोहन ने एक फरवरी को रिठानी में अशोका दाल मिल में नौकरी करना शुरू किया था। 
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार सुबह मोहन फैक्टरी में लगभग 50 फीट ऊंची मिक्सिंग मशीन में दाल डाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह मशीन में गिर गया। जिसके चलते दाल के नीचे दबकर मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फैक्टरी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी, तस्वीरें

उधर, फैक्टरी मालिक रेलवे रोड निवासी गुड्डू जैन मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सैकड़ों क्षेत्रवासियों के साथ मोहन के शव को फैक्टरी के गेट के बाहर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिवार के लोग पांच लाख रुपये की मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इस दौरान परिजनों कई घंटों तक हंगामा किया। वहीं अधिकारियों ने परिजनों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed