स्टेट बैंक के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची भगदड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर में शुक्रवार की शाम स्टेट बैंक के सामने लगे ट्रांसफार्मर के फटने से बैंक के बाहर जबरदस्त आग लग गई। आग की लपटें व धुंआ बैंक के अंदर पहुंचने से बैंक में मौजूद ग्राहकों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बैंक गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र द्वारा गेट की आग बुझाकर किसी तरह बैंक से लोगों को बाहर निकाला।
मुरादाबाद रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा के बाहर बैंक की बिजली सप्लाई के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उक्त ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर फटने के बाद उससे निकला तेल चारों ओर फैल गया और वहां आग लग गई। तेल में आग लगने से जबरदस्त लपटें और धुंआ उठने लगा। आग की लपटे व धुंआ बैंक के अंदर भी फैल गया। धुंआ व आग फैलने से बैंक में मौजूद ग्राहकों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बैंक के सुरक्षा गार्ड ओमपाल सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बैंक के अग्निशमन यंत्र से गेट की आग बुझाई और बैंक में मौजूद लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। आग लगभग एक घंटे तक जलती रही। उसमें बैंक के बाहर लगा जनरेटर जलकर राख हो गया। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शुक्र रहा कि आग बैंक के अंदर नहीं फैली अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली विभाग के एसडीओ राहुल गुप्ता ने ट्रांसफार्मर फटने की जांच करने की बात कही है।
बैंक सुरक्षागार्ड की सूझबूझ से बची कई जानें
बैंक के गेट के बाहर आग लगने से बैंक में मौजूद ग्राहकों एवं कर्मचारियों की सांसे अटक गई थीं। बैंक के गार्ड की सूझबूझ से सभी की जान बच पाई। स्टेट बैंक में आने जाने के लिए एक ही गेट है। बैंक से बाहर निकलने के लिए किसी इमरजेंसी गेट की व्यवस्था नहीं है। शुक्रवार को जब बैंक के गेट पर आग लगी तो उस समय करीब 15 से 20 ग्राहकों के अलावा बैंक कर्मचारी मौजूद थे। बैंक में कैश जमा करने आए नौशाद एवं नरेंद्र ने बताया कि बाहर हुए धमाके के साथ बैंक के अंदर आग व धंए का गुबार फैल गया था। इसके बाद अधिकांश ग्राहक जमीन पर लेट गए। बैंक के गार्ड ओमपाल सिंह ने उस समय सूझबूझ का परिचय दिया ओर अग्निशमन यंत्र से गेट की आग बुझाकर सभी को बाहर निकाला।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/