फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl wrote the script for Sanjay's murder

सुभारती विवि अधीक्षक की हत्या में पांच जेल भेजे

Tue, 17 Sep 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
A girl wrote the script for Sanjay's murder
पुलिस गिरफ्त में सुभारती विवि के कार्यालय अधीक्षक संजय गौतम के हत्यारोपी - फोटो : aaa
मेरठ। संजय गौतम हत्याकांड की पटकथा एक युवती ने लिखी थी। इस युवती ने अपने प्रेमी की बेइज्जती होना बताकर प्रेमी के दोस्तों को अधीक्षक की हत्या करने के लिए उकसाया था। यह बात सोमवार को सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताई। वहीं, इस हत्याकांड में रविवार को गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पंजाया ब्रह्मपुरी निवासी संजय गौतम (45) पुत्र कृष्ण कुमार सुभारती यूनिवर्सिटी में कार्यालय अधीक्षक थे। जिनकी शनिवार शाम आधा दर्जन से अधिक युवकों ने ईंटों से बेरहमी से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के दो आरोपी विनीत निवासी पूठा परतापुर, सागर उर्फ राजपाल निवासी टिमकिया जानी और लक्की निवासी पल्लवपुरम हैं, जो फरार हैं। विवेचना में सामने आया कि विनीत और सागर का सुभारती विवि में आना-जाना था। वे अधीक्षक संजय गौतम को भी जानते थे। करीब एक सप्ताह पहले विवि में सागर और विनीत को एक छात्रा के सामने अधीक्षक संजय ने फटकार लगाते हुए कहा था कि यह कैंपस है और बाहरी युवकों का घूमना मना है। इस पर दोनों ने अपनी बेइज्जती होना समझा। विनीत ने यह बात अपनी प्रेमिका को बताई थी, जिस पर प्रेमिका ने इस बेइज्जती का बदला लेने की बात कही थी। विनीत ने अपनी प्रेमिका के सहारे पहले विशाल और फिर अन्य दोस्तों को जोड़ा था। शनिवार शाम को विशाल अपने साथियों को लेकर पहुंचा। जहां यह कहा कि बस शिक्षक को सबक सिखाना है। हत्या के बाद आरोपियों ने यही कहा था कि ...ले लिया बदला।
विज्ञापन

पिस्टल से नहीं चली थी गोली
बागपत रोड पर जैसे ही अधीक्षक संजय पहुंचे थे तो सीमेंट गोदाम के पास आरोपी लक्की ने उनकी बाइक लात मारकर गिरा दी थी। सड़क पर गिरने के बाद संजय ने हेलमेट उतारा। विनीत ने संजय को गोली मारने की कोशिश की थी। लेकिन गोली पिस्टल में ही फंस गई थी। जिसके बाद विनीत ने पिस्टल की बट मारी। इस बीच सागर ने ईंट से संजय के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। संजय ने हाथ जोड़े। लेकिन हमलावरों पर खून सवार था। हत्या को अंजाम देकर सागर और विनीत जिस बाइक से भागे थे, वह बाईपास के पास छोड़ दी थी। विनीत तीन साल पहले हत्या में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी भेजे जेल
एसओ टीपी नगर दिनेश चंद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद एक बाइक के नंबर सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपियों गोलू उर्फ विशाल दहिया निवासी वेदव्यासपुरी, हर्ष उर्फ रोहित प्रधान निवासी शिवकुुंज भोला रोड, रोहित उर्फ आदित्य निवासी सुपरटेक, आकाश निवासी पल्लवपुरम और अभिषेक निवासी पल्हैड़ा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed