फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a fraudster was caught in the name of making an old pension

वृद्धा पेंशन बनवाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा

Fri, 25 Sep 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
a fraudster was caught in the name of making an old pension
मेरठ। गढ़ रोड स्थित गांव गोकलपुर में बृहस्पतिवार को वृद्धा पेंशन एवं मकान बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि युवक गोकलपुर, कमालपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी एवं दतावली समेत कई कॉलोनी की महिलाओं की आईडी लेकर पेंशन एवं मकान बनवाने के नाम पर दो सौ से एक हजार रुपये की ठगी कर रहा था।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक गांव गोकलपुर में महिलाओं की आईडी लेकर उनसे पेंशन एवं मकान बनवाने के नाम पर दो सौ से एक हजार रुपये की उगाही कर रहा था। इस पर ग्रामीणों को शक हुआ तो उससे जानकारी ली। उसने स्वयं को समाज कल्याण विभाग का फिल्ड ऑफिसर बताया। उसने बताया कि वह तहसील के कमरा नंबर 17 में बैठता है। ग्रामीणों ने इस बाबत विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उनके यहां ऐसा कोई फिल्ड ऑफिसर नहीं है। जिस पर दर्जनों ठगी की शिकार महिला एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रुपये वापस मांगने लगे। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ठगी करने वालों में महिला भी शामिल
पेंशन के नाम पर ठगी करने के आरोपी ने बताया कि उसे कांशीराम कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने 400 रुपये प्रतिदिन पर रखा है। वहीं से उसे ग्रामीणों की आईडी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी के शिकार ग्रामीण
नंदकिशोर, चंद्रपाल, राकेश, किरण, सुनीता, राजेंद्र पाल, राधा, बाला, मुकेश, मुन्नी देवी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed