फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A four year old child died in a clay house colasp in meerut after heavy rain

यूपी में बारिश का कहर, मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर गिरा, चार साल के बच्चे की मौत

Wed, 05 Sep 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 05 Sep 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
A four year old child died in a clay house colasp in meerut after heavy rain
बच्चे की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के मेरठ की है जहां मंगलवार रात को हुई तेज बारिश के कारण एक मजदूर का कच्चा मकान ढह गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानें पूरा मामला:-
विज्ञापन

परिक्षितगढ़ के अमरसिंहपुर गांव में एक गरीब मजदूर कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। यहां मंगलवार को तेज बारिश के चलते उसका मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार घर में ही मौजूद था।अचानक जोर से हुए धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने दौड़कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबे में दबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त बच्चा कमरे में सो रहा था।

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बच्चे को मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मकान ढह जानें से परिवार को दैनिक जरूरतों और खाने पीने का काफी सामान नष्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

A four year old child died in a clay house colasp in meerut after heavy rain
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश लोगों के लिए जान की आफत बन गई हैं। मेरठ के कई इलाकों में जहा गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है वहीं मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद विभिन्न इलाकों में खतरा बढ़ गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed