{"_id":"5ddbd6b68ebc3e54893c5777","slug":"a-farmer-his-shot-committed-suicide-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवा किसान ने कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली, मौत, गांव में गम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवा किसान ने कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली, मौत, गांव में गम का माहौल
Mon, 25 Nov 2019 07:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
मृतक विवेक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद के सिनौली गांव में युवा किसान विवेक कुमार ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
घटना रविवार देर रात की है। सादिकपुर सिनौली गांव निवासी विवेक कुमार (28) देर रात घर पहुंचा। वह खाना खा रहा था। पुलिस ने बताया कि जब उसकी पत्नी खाना देकर रसोई में गई तो उसी समय विवेक ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी और अन्य परिजन कमरे में आए तो उन्होंने विवेक को मृत पड़ा पाया। विवेक के पिता मनोज ने थाना छपरौली में कॉल कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपमान की हदें पार... थूक चाटने को कहा तो साहिल ने दे दी जान, फेसबुक पर बयां किया था दर्द
विज्ञापन
इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि विवेक किसी वजह से डिप्रेशन में था। इसलिए आत्महत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/