{"_id":"5ca25245bdec2213e80706e1","slug":"a-family-is-not-getting-justice-in-meerut-and-the-family-is-in-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: न्याय के लिए भटक रहा परिवार, दबंगों के डर से छूटी बेटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: न्याय के लिए भटक रहा परिवार, दबंगों के डर से छूटी बेटी की परीक्षा
Mon, 01 Apr 2019 11:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में रहने वाला एक परिवार इन दिनों दहशत के साये में जीने को मजबूर है। करीब 10 दिन पहले दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की थी। पीड़िता की शिकायत पर भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मजबूर होकर उसे बेटी की परीक्षा छुड़वानी पड़ी। सोमवार को पीड़िता पुलिस ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। होली के दिन क्षेत्र के ही कुछ युवकों ने पति के साथ मारपीट की। पुलिस के आने पर दबंगों ने माफी मांग ली। लोगों के कहने पर उन्होंने शिकायत वापस ले ली। आरोप है कि अगले दिन उन्हीं दबंग युवकों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए महिलाओं से छेड़छाड़ की। इतना ही बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे गए।
विज्ञापन
घटना के बाद वह पहले माधवपुरम पुलिस चौकी और फिर ब्रह्मपुरी थाने गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 26 मार्च को पुलिस ऑफिस पर भी शिकायती पत्र दिया। डर के कारण बेटियों का घर से निकलना बंद कर दिया। उनकी परीक्षा तक छुड़वा दी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि यह सब उनके साथ इसलिए हो रहा है, क्योंकि दो साल पहले उसने इन दबंगों से एक महिला को बचाया था। एसएसपी नितिन तिवारी ने पीड़ित महिला को कार्रवाई आश्वासन दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/