फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A driver died after being crushed under 15 ton pillar in Partapur of Meerut

Meerut: ट्रॉले के केबिन पर गिरा 15 टन का पिलर, अम्मा-अम्मा चिल्लाता रहा चालक पर दबकर मौत, मचा कोहराम

Thu, 28 Dec 2023 02:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Dec 2023 02:08 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक ट्रॉले के केबिन पर 15 टन का पिलर गिर गया। जिससे चालक की दबकर मौत हो गई। बताया गया कि आखिरी समय में चालक अम्मा-अम्मा चिल्लाता रहा।

विज्ञापन
A driver died after being crushed under 15 ton pillar in Partapur of Meerut
मेरठ में ट्रॉले के ऊपर गिरा पिलर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में कुंडा गेट के पास लोहे के भारी पिलरों से लदा ट्रॉला सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। करीब 15 टन का पिलर चालक के केबिन पर गिर गया। केबिन में दबकर चालक की मौत हो गई। आखिरी समय में चालक अम्मा-अम्मा चिल्लाता रहा। पुलिस ने कई क्रेन मंगाकर लोहे के पिलर और ट्रॉला हटाया गया। पुलिस ने चालक के परिजनों के सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शताब्दी नगर सेक्टर-4 सी निवासी मोहित पुत्र अशोक ट्रॉला चलाने का काम करता था। मंगलवार रात वह ट्रॉले में लोहे के तीन भारी भरकम पिलर लेकर कुंडा गेट स्थित धर्मकांटे पर वजन कराने गया था। वजन कराने के बाद बैक करत समय ट्रॉला सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। लोहे के पिलर चालक के केबिन पर गिर गया। इससे केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और मोहित उसमें फंस गया, परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन

आसपास में मौजूद लोगों ने पिलर हटाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा वजन होने की वजह से वह इसे हिला भी नहीं पाए। वह मोहित को हिम्मत बंधाते रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद केबिन को तोड़कर किसी तरह मोहित को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद 4-5 क्रेन बुलाकर पिलर और ट्रॉला हटाया गया।

वहीं, बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मोहित का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि पिलर जेसीएल कंपनी के थे। जो रेलवे पुल के लिए बुधवार को सप्लाई किए जाने थे।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा

विज्ञापन

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था मोहित
मोहित के पिता अशोक मजदूरी करते हैं। मोहित की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई दीपक निजी कंपनी में काम करता है। इसके अलावा तीन बहनें हैं। मोहित की मौत के बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed