{"_id":"5e2814728ebc3e4b542c2e2e","slug":"a-dozen-miscreants-commit-robbery-by-making-five-families-hostage-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांच परिवारों को बंधक बनाकर दर्जन भर बदमाशों ने डाली डकैती, लाखों के जेवरात-नगदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांच परिवारों को बंधक बनाकर दर्जन भर बदमाशों ने डाली डकैती, लाखों के जेवरात-नगदी लेकर फरार
Wed, 22 Jan 2020 02:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
एसपी देहात अविनाश पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में मंगलवार देर रात डॉक्टर कॉलोनी में तकरीबन एक दर्जन बदमाशों ने पांच परिवारों को बंधक बनाकर डकैती डाली। तीन घंटे तक पांच घरों में लूटपाट करने के बाद बदमाश घर के सदस्यों को कमरे में बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में मंगलवार देर रात डॉक्टर कॉलोनी में करीब एक दर्जन बदमाशों ने तीन घंटे तक हथियारों के बल पर पांच घरों में पांचो परिवारों को बंधक बनाकर डकैती डाली और लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लूटकर बदमाश हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया गया कि कॉलोनी निवासी गुलजार, फारुख, पप्पू, जिसान रिहाना घरों में घुसकर परिवार के लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर और लाखों रुपए के जेवरात व नगदी लूट ली जिसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए आराम से फरार हो गए। पांचों परिवारों के सदस्यों को बदमाश कमरे में बंद कर गए।
किसी तरह पीड़ित परिवार के लोगों ने बंधक मुक्त होते हुए शोर मचाया। इस पर पड़ोसी जाग उठे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले।
पीड़ित रिहाना की दो बेटियों की शादी होनी थी जिसके लिए उन्हांने सोने चांदी के जेवरात घर में रखे हुए थे लेकिन बदमाशों ने पूरा घर खंगालकर सभी जेवरात उड़ाकर फरार हो गए। रिहाना का रोरो कर बुरा हाल है। बुधवार सुबह तक भी कोई उच्चाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने से कॉलोनी निवासियों में पुलिस के प्रति रोष है।