फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Chaturveda Parayan Yajna was performed, accompanied by Rigveda mantras.

Meerut News: ऋग्वेद मंत्रों के साथ चतुर्वेद पारायण यज्ञ कराया

Sun, 11 Oct 2026 04:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
A Chaturveda Parayan Yajna was performed, accompanied by Rigveda mantras.
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना द्वार के स्थापना दिवस समारोह की शृंखला में रविवार को चतुर्वेद पारायण यज्ञ किया गया। ऋग्वेद के मंत्रों के साथ आहुतियां दी गईं। यजमान अमित कांत रहे। अध्यक्षता दयानंद शर्मा ने की। मुख्य अतिथि अमित शर्मा रहे। गुरुकुल पूठ से आए स्वामी अखिलानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी विरजानंद व्याकरण के सूर्य थे। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती को गुरु दक्षिणा में समाज से कुरीतियां और पाखंड समाप्त करने का संकल्प दिलाया था। जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि गुरु विरजानंद के मार्गदर्शन के बिना स्वामी दयानंद के सामाजिक सुधार कार्यों की कल्पना नहीं की जा सकती। संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस दौरान सोम प्रकाश, मनोज प्रजापति, विजय आर्य, चंद्र गुप्त कथूरिया, गीता बंसल, अलका, रेखा, लता गुप्ता और सुधा शर्मा रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed