हिस्ट्रीशीटर बदर अली के खिलाफ अब रंगदारी का मुकदमा, दहशत में पीड़ित परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बदर अली के खिलाफ रंगदारी का देहलीगेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। रंगदारी के मामले की रिपोर्ट पुलिस कोर्ट में प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद बदर अली तलब होगा। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मेरठ में देहलीगेट थानाक्षेत्र के पूर्वा अहमदनगर निवासी व्यापारी नौशाद अली का आरोप है कि 30 जून 2019 को बदर अली ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इससे पहले पीड़ित नौशाद पुलिस से शिकायत करता कि बदर अली बगैर अनुमति के जुलूस निकालने के मामले में आरोपी बन गया। उसके बाद आरोपी बदर अली को पुलिस ने जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई की खुलेआम दबंगई, अंधाधुंध फायरिंग, आठ लोग घायल
पुलिस के मुताबिक, नौशाद अली का कहना है कि बदर अली को कई मुकदमों में जमानत मिल चुकी है और वह जेल से छूट सकता है। इसको देखते हुए नौशाद और उसके परिवार में दहशत है। गुरुवार को नौशाद अली ने बदर अली के खिलाफ एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने देहलीगेट थाने में बदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रंगदारी में बनेगा वारंट
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक, जेल में बंद बदर अली का अब रंगदारी मांगने के मामले में वारंट बनेगा। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट तलब करेगा। बदर अली पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें से कई मुकदमों में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/