फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A british carpet cannon found during digging in the field in Harinagar village of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: खुदाई के दौरान मिली ब्रिटिश काल की तोप, देखकर हैरान हुए किसान

Mon, 20 Jan 2020 09:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Jan 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
A british carpet cannon found during digging in the field in Harinagar village of Muzaffarnagar
खुदाई के दौरान मिली ब्रिटिश काल की तोप - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के हरिनगर गांव में सोमवार को ग्रामीण उस समय हैरान रह गए, जब एक खेत में तोप दबी मिली। यह तोप ब्रिटिश काल की बताई जा रही है। वहीं भाकियू नेताओं ने शहीदों के सम्मान का प्रतीक बताते हुए तोप को सूलीवाला बाग में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी किसान विनोद कश्यप का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने 12 साल पूर्व तोप के बारे में बताया था। प्रशासन को अवगत कराया था, मगर तोप निकालने का प्रयास नहीं हुआ। सोमवार दोपहर भाकियू नेता एवं पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी कर्मचारियों और जेसीबी समेत खेत पर पहुंचे। खुदाई करने पर शाम को जमीन में दबी तोप मिली। इस दौरान उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान भी वहां पहुंच गए। फिर तोप को सूलीवाला बाग में रखवा दिया और पुलिस को देने से इंकार कर दिया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीओ सदर कुलदीप भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि तोप प्रशासन की संपत्ति है, जिसे कब्जे में लिया गया है। तोप ब्रिटिश काल की बताई जा रही है, जांच के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग को सूचना भेजी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed