फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A 30 crore scam in the Department of Electrical in Baghpat and now big action will be taken

यूपी: 2.60 करोड़ के घोटाले में कई बड़े खुलासे, अब इन अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 21 May 2019 01:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 May 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
A 30 crore scam in the Department of Electrical in Baghpat and now big action will be taken
फाइल फोटो - फोटो : social media

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ की चार सदस्य टीम ने बागपत पहुंचकर करोड़ों के घोटाले की जांच की। टीम ने आरोपी तत्कालीन लिपिक सुरेश कुमार की जिले में तैनाती से लेकर अब तक का रिकॉर्ड खंगाला। वर्ष 2017 से अब तक 2.60 करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ा जा चुका है। इसमें पांच आरोपियों के अलावा अन्य विद्युत अधिकारियों के संलिप्त होने की संभावना जताई जा रही है। टीम एमडी को जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ से महाप्रबंधक लेखा एवं सम्प्रेक्षा एचके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रौद्योगिकी नोएडा शुभम शर्मा, अधिशासी अभियंता वाणिज्य एके सिंह, लेखाधिकारी अमित कुमार ने बागपत में अधिशासी अभियंता प्रथम राजवीर कुमार आर्य के कार्यालय पहुंची। टीम ने 1.44 करोड़ रुपये के घोटाले में पकड़े गए तत्कालीन लिपिक सुरेश कुमार का पुराना रिकॉर्ड खंगाला। आरोपी लिपिक ने कितने रुपये जमा किए, उपभोक्ताओं से कितने रुपये लिए, रसीद बुक कितनी जारी हुई, वापस कितनी जमा कराई गई आदि की जांच की। आरोपी सुरेश कुमार द्वारा वर्ष 2017 से मार्च 2019 तक 2.90 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। जांच के बाद धीरे-धीरे घोटाला सामने आने लगा है। टीम ने मीडिया कर्मियों को कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। टीम जांच रिपोर्ट एमडी मेरठ को सौंपेगी। एसई बागपत रामबीर सिंह ने बताया कि मेरठ की चार सदस्य टीम घोटाले की जांच कर रही है। अब तक 2.60 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आ चुका है। गहराई से जांच की जा रही है। इस मामले में और भी बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। जांच पूरी होने में कम से कम पांच-छह दिन का समय लगेगा। पांचों आरोपियों की तैनाती से लेकर अब तक का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। उनकी संपत्ति की भी जांच होगी। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


यह था मामला-
अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने यमुना रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र के तत्कालीन लिपिक सुरेश कुमार, विद्युत उपकेंद्र बागपत के मुख्य खजांची राजीव कुमार गौड़, विद्युत उपकेंद्र बागपत के तत्कालीन उपखंड अधिकारी विकल्प महेश, तत्कालीन सहायक लेखाधिकारी ईशपाल, सहारनपुर जनपद के नुकुड़ में तैनात अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह के खिलाफ 1.44 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के एमडी ने पांचों आरोपियों को निलंबित किया। चार सदस्य टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसई बागपत रामबीर सिंह ने भी सात सदस्य टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी लिपिक सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई है।

आरोपी लिपिक 2008 से बागपत में था तैनात
एसई रामबीर सिंह ने बताया कि आरोपी लिपिक सुरेश कुमार 13 फरवरी 2008 को बागपत में तैनात किया। रिकॉर्ड खंगालने के बाद पता चला कि लिपिक ने करोड़ों का घोटाला किया है। उसने वर्ष 2017 के अप्रैल माह में 9.41 लाख, मई में 4 लाख, जून में 10 हजार, अगस्त माह में 1.41 लाख, अक्तूबर में 14.84 लाख, नवंबर में 4.41 लाख, दिसंबर में 4.48 लाख रुपये जमा नहीं कराए। वर्ष 2018 के मार्च माह में 15 हजार रुपये, सितंबर में 1.57 लाख, अक्तूबर में 1.17 लाख, नवंबर में 8.23 लाख और दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक 1.44 करोड़ रुपये विभाग के खाते में जमा नहीं कराए। वर्ष 2008 तक का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। उसकी संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है।

आरोपी की आईडी चलती मिली, बंद कराई
टीम को जांच में करोड़ों के घोटाले के आरोपी लिपिक सुरेश कुमार के जेल जाने के बाद भी उसकी आईडी चलती मिली। एसई राजबीर सिंह ने आईडी बंद कराई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed