फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी को मार डाला

अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी को मार डाला

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सात साल पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। वह पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। पति को यह बर्दाश्त नहीं हुआ तो गला घोंटकर मार दिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मोहल्ला न्यू मोहनपुरी में किराये के मकान में रहने वाली आंचल गढ़ रोड स्थित प्राइमरी पाठशाला में शिक्षिका थी। 2008 में उसने रोहित शर्मा से लव मैरिज किया था। रोहित और आंचल एक साथ ट्यूशन पढ़ते थे, तभी उनमें प्रेम प्रसंग हो गया था। आंचल के पिता वीरेंद्र शर्मा निवासी आर्यनगर एक न्यायिक अधिकारी के यहां पेशकार हैं। परिवार वालों की नाराजगी के कारण रोहित और आंचल न्यू मोहनपुरी में किराये के मकान में रहते थे। करीब दो साल से रोहित शर्मा देहरादून स्थित शारदा एंटरप्राइजेज प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा था। इस बीच उसके देहरादून की ही युवती से अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी आंचल को मिली, तो वह विरोध करने लगी। रोहित काफी दिन तक मेरठ नहीं आता था और देहरादून में ही रहता था, जिससे परिवार में कलह भी रहती थी। इसके चलते शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे रोहित ने आंचल का गला घोंट दिया। इसके बाद चुनरी का फंदा बनाकर शव पंखे से लटकाकर शोर मचा दिया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। आंचल के परिजन भी आर्यनगर से पहुंचे। इसके बाद आरोपी पति रोहित शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को महिला का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन इकबाल अहमद कलीम ने बताया कि आरोपी रोहित के खिलाफ आंचल के पिता वीरेंद्र शर्मा ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। रोहित काफी समय से आंचल को मायके से रुपये लाने और कार की डिमांड करता था। डिमांड पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न भी करता था। मालूम ये भी चला है कि जिस युवती से उसके संबंध हैं, उससे रोहित ने शादी कर ली है।
विज्ञापन


हवालात पहुंचे पति ने बहाए घड़ियाली आंसू
आरोपी रोहित शर्मा को जब पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई तो उसने पत्नी से अगाध प्रेम का राग अलापा। यहां तक कि आंखों में आंसू भी ले आया और बोला कि आंचल मुझसे बहुत प्यार करती थी और मैं भी उससे बहुत प्यार करता था। पूर्व में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब के चलते वह मुजफ्फरनगर में भी रहा। वहीं पर आंचल ने बेेटी को जन्म दिया, जो अब साढ़े पांच साल की है। उसने बताया कि सरकारी नौकरी होने के कारण आंचल उसे धमकाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या की कहानी सुनाई
बकौल रोहित शर्मा शनिवार को वह कंपनी के हेड आफिस दिल्ली गया था। वहां से रात साढ़े नौ बजे मेरठ लौटा। घर पहुंचकर उसने करीब एक घंटा पत्नी आंचल से बातचीत की। मकान में दो कमरे हैं। एक कमरे में आंचल और उसकी बेटी सो गई, जबकि बाहर वाले कमरे में वह सो गया था। रोहित ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे कमरे से कुछ आवाज आई, तो उसने पत्नी को आवाज लगाई, मगर उसका जवाब नहीं मिला। इसके बाद करीब पौने दो बजे वह पानी पीने उठा, तो कमरे में आंचल का शव छत के पंखे से लटका देखा। शोर मचाया तो चौकीदार वहां पहुंचा, जिसके बाद पुलिस आ गई थी।

हत्या साबित करते हैं ये सबूत
मकान के मेन गेट का दरवाजा खुला रखा गया। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि दरवाजा बंद नहीं था और कमरे में रोहित पत्नी के शव को गोद में लेकर खड़ा था।
जिस बेड के ऊपर छत के पंखे से आंचल का शव लटका मिला, वहां कोई टेबिल या कुर्सी नहीं थी। आंचल की लंबाई भी इतनी नहीं कि छत के पंखे तक उसका हाथ जा सके।
रोहित ने पुलिस को बताया कि मैं बाहर के कमरे में सोया था और आंचल बेटी के साथ कमरे में बेड पर सो रही थी। पुलिस को बाहर लगे बिस्तर पर गद्दा और तकिया अस्त-व्यस्त मिला तथा उस पर महिला के बाल भी पड़े मिले।
जिस दुपट्टे से आंचल का शव लटका मिला, उसमें ज्यादा ऐंठन नहीं थी, जबकि महिला के वजन के हिसाब से दुपट्टा खिंच जाना चाहिए था। दुपट्टे में ऊपर की तरफ बालों का गुच्छा भी लगा मिला।

आत्महत्या में मरने वाले की आंखें खुली रहना, जीभ दांतों के बीच भिंच जाना और गले पर ऐसा निशान नहीं मिला। इससे आत्महत्या से ज्यादा हत्या की पुष्टि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed