फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘गोल्डन बहू’ को पलकों पर बिठाया

‘गोल्डन बहू’ को पलकों पर बिठाया

Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम/दौराला। इंचियोन एशियन गेम्स में तिरंगे की शान बढ़ाकर लौटी ‘गोल्डन बहू’ सीमा पूनिया का बुधवार को क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। मोदीपुरम से लेकर टांडा गांव तक लोगों ने उन्हें पलकों पर बिठाया। सीमा ने भी बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे सीमा पूनिया अपने पति अंकुश पूनिया के साथ मोदीपुरम चेक पोस्ट पहुंचीं। यहां पर छठी वाहिनी आरआरएफ के पदाधिकारियों ने सूबेदार सहायक हरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में बैंडबाजों के साथ उनका स्वागत किया। सीमा और अंकुश खुली जीप से आगे बढ़ने लगे। लोग पुष्पों की वर्षा कर रहे थे। मोदीपुरम हाईवे पर महिलाओें ने उनका स्वागत किया। हाईवे पर रोड शो के साथ काफिला बढ़ता चला गया। मोदीपुरम से काफिला सकौती पहुंचा तो वहां पर ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली लेकर खडे़ हुए थे। सकौती बाजार से होते हुए दोपहर में एक डेढ़ बजे सीमा अपनी ससुराल टांडा गांव पहुंची। सबसे पहले अपनी सास राजकुमारी, जेठानी आस्था, ससुर तेजपाल सिंह, जेठ अनुज पूनिया समेत बडे़ बुजुर्गोँ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गांव के शिव मंदिर में पूजा की, फिर प्राइमरी पाठशाला में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचीं। जहां पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर सिंह, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, चांदवीर सिंह ने सीमा और अंकुश पूनिया का स्वागत किया। सीमा ने सभी ग्रामीणों का आभार जताया।
विज्ञापन


सीमा के नाम होंगे विकास कार्य: मनिंदर पाल सिंह
सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पांच लाख से लेकर नौ लाख रुपये तक की कोई भी सड़क या अन्य काम सीमा पूनिया के नाम से कराया जाएगा। घोषणा होते ही ग्रामीणों की तालियों की आवाज से पंडाल गूंज उठा। उन्होंने कहा कि सीमा के ससुर तेजपाल सिंह और ग्राम प्रधान प्रमोद जब प्रस्ताव देंगे तभी काम शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुआ स्वागत
मोदीपुरम चेक पोस्ट पर स्वागत होने के बाद सिवाया गांव में विजन विद्यापीठ के चेयरमैन रविंद्र विहान और डायरेक्टर पूजा विहान ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधान रुपेश विहान, हरेंद्र विहान, जोगेंद्र, कोच मुदित चौधरी, प्रधानाचार्य राका गौड़ मौजूद रहे। इसके बाद काफिला वेस्टर्न यूपी टोलवे प्लाजा पर पहुंचा। यहां डीजीएम प्रिंस मैथ्यूज व सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने स्वागत किया। दशरथपुर गांव में कुसुम पब्लिक स्कूल में चेयरमैन चांदवीर चौधरी, डायरेक्टर रीमा तोमर ने बुके देकर स्वागत किया।



बच्चों ने लगाए जिंदाबाद के नारे
टांडा गांव में बच्चों ने भारत माता की जय और सीमा पूनिया जिंदाबाद के नारे लगाए। फूल माला डालने की बच्चों में होड़ सी लग गई। चार साल के बच्चे ने भी फूल माला पहनाई। समारोह में भोपाल सिंह ने सीमा को सोने की चेन पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed