फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बसपा की जिला कमेटी का गठन

बसपा की जिला कमेटी का गठन

Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बहुजन समाज पार्टी ने मेरठ जिले की कमेटी और लोकसभा कमेटी का गठन कर जिले की सातों विधान सभा के अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी है। जिले से कुल 24 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त सूची जारी की गई है। जोन कोर्डिनेटर अतर सिंह राव के मुताबिक जिला कमेटी में अश्वनी कुमार को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अलीशेर को उपाध्यक्ष, राम कुमार असनावड़े को महासचिव, पुष्पेंद्र प्रजापति कोषाध्यक्ष और दीपक राणा को जिला सचिव नियुक्त किया है। परवेज उर्फ गोलू, पंकज खटीक, मदन गौतम, नवाब सिंह, कमल सिंह, अमित शर्मा, जगरूप सिंह, अशोक सैनी, जसपाल सिंह जाटव, गजेंद्र मांगलिक, रविराज और महावीर प्रधान को मेरठ लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जिले के विधान सभा अध्यक्षों में सिवाल खास से मोहित पांचली, सरधान से विजय भारती, हस्तिनापुर से सूरजपाल, किठौर से सुरेन्द्र सिंह, मेरठ कैंट से भूपेन्द्र जाटव, मेरठ शहर से लोकेश जाटव और मेरठ दक्षिण से डॉ. राजबीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन



बस दो ही मुस्लिमों को जगह
अहम बात यह है कि मुस्लिम वर्ग में अच्छी पकड़ रखने वाली बसपा ने इस बार कम मुस्लिमाें को ही पार्टी में जगह दी है। इसमें सिर्फ दो मुस्लिमों को जगह दी गई है। हालांकि टीम मेें ऐसे पुराने लोगों को भी तरजीह दी गई जो काफी दिन से संगठन के लिए मशक्कत कर रहे थे। साथ ही पार्टी ने अपनी नई नीति के तहत युवाओं को जगह दी गई है। कुल 12 लोकसभा कोर्डिनटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed