{"_id":"52-76920","slug":"Meerut-76920-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिर फोड़ा
Meerut
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। माधवपुरम सेक्टर दो में बाइक सवार युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की। एक युवक ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की और ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। कुछ कदम की दूरी पर ही डकैती के कारण भारी पुलिस थी, इसके बाद भी आरोपी फरार हो गए।
शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे नूरनगर निवासी भूपेंद्र सिंह पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से माधवपुरम से नूरनगर की ओर जा रहे थे। इनके पीछे बाइक सवार दो युवक छेड़छाड़ करते चल रहे थे। रास्ते में भूपेंद्र ने विरोध किया, इसके बाद भी युवक नहीं मानें। माधवपुरम सेक्टर दो में केडिया स्टोर के सामने डेयरी चलाने वाले चाचा राजू पाल को देखकर भूपेंद्र ने बाइक रोक ली। इसके बाद आरोपी युवकों को रोका और विरोध जताया। आरोप है कि युवकों ने राजू और भूपेंद्र से मारपीट की और महिला को खींचने की कोशिश की। राजू ने आरोपी को थप्पड़ मारा, तो ईंट उठाकर राजू के सिर पर दे मारी। इसकी वजह से राजू लहूलुहान हो गया। भीड़ लगने पर आरोपी सरस्वती लोक की तरफ फरार हो गए। उधर, घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही एसपी सिटी ओमप्रकाश, सीओ ब्रह्मपुरी विजय प्रताप यादव के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस सर्राफ के यहां डकैती की छानबीन में लगी थी। इसके बाद भी आरोपियों के भाग जाने पर लोगों ने हंगामा किया।