{"_id":"52-76912","slug":"Meerut-76912-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबूनाले पर बनेगी एलिवेटेड मल्टीलेवल पार्किंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबूनाले पर बनेगी एलिवेटेड मल्टीलेवल पार्किंग
Meerut
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एमडीए और कैंट बोर्ड के संयुक्त प्रयास से आबूनाले पर एलिवेटेड मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण होगा। इससे आबूलेन पर लगने वाले जाम से जनता को निजात मिलेगी और पार्किंग के लिए बड़ा प्लेटफार्म तैयार होगा। शुक्रवार को कैंट बोर्ड सीईओ और एमडीए उपाध्यक्ष ने आबूनाले का निरीक्षण भी किया।
बेगम पुल और आबूलेन के पास कोई पार्किंग स्थल न होने के कारण आए दिन जाम लगता है। इससे जनता को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को एमडीए वीसी राजेश कुमार, चीफ इंजीनियर इंदु शेखर सिंह और एटीपी विवेक भास्कर ने कैंट बोर्ड सीईओ डॉ. डीएन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीरबाला पथ पर एलिवेटेड मल्टीलेवल पार्किंग के प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। इसमें दोनों विभागोें के बीच आपसी सहमति बनी कि पीपीपी कॉन्फ्रेंस हॉल से बेगम पुल तक आबूनाले के ऊपर एलिवेटेड मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इसके बाद कैंट बोर्ड सीईओ, एमडीए वीसी ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण भी किया। सीईओ ने बताया कि एमडीए द्वारा पूरे प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। एमडीए से प्रोजेक्ट के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए धनराशि एमडीए देगा। सीईओ के मुताबिक, मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण बोर्ड करेगा।
आबूलेन की सेंट्रल पार्किंग होगी खत्म:
मल्टीलेवल पार्किंग में सैकड़ों चार और दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पहले फेज में यह एक मंजिला होगी, जिसे जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकेगा। निर्माण सड़क के दोनों किनारों पर पिलर खड़ा कर आबूनाले पर किया जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण होने के बाद कैंट बोर्ड द्वारा आबूलेन की सेंट्रल पार्किंग भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
अहिंसा द्वार के निर्माण में मदद करेगा एमडीए:
एमडीए वीसी ने कैंट बोर्ड सीईओ के साथ लालकुर्ती पैठ में प्रस्तावित अहिंसा द्वार स्थल का भी निरीक्षण किया। सीईओ ने एमडीए वीसी को बताया कि पैठ के स्थान को खाली कराकर अहिंसा द्वार का निर्माण होगा, ताकि कैंट में को बेहतर लुक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट 20 लाख रुपये का है। एमडीए वीसी ने सीईओ से अहिंसा द्वार का प्रस्ताव मांगा। साथ ही आश्वस्त किया एमडीए द्वारा आर्थिक मदद की जाएगी।