{"_id":"52-76259","slug":"Meerut-76259-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में शूट आउट का रिहर्सल, अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में शूट आउट का रिहर्सल, अफरातफरी
Meerut
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कचहरी परिसर में नितिन उर्फ गंजा के शूट आउट का एसपी सिटी ने शनिवार को रिहर्सल कराया। प्रत्यक्षदर्शी आठ वकीलों ने एसपी को पूरी वारदात की जानकारी दी। बदमाश गोली मारकर किधर भागे, यह तमाम जानकारी पुलिस ने जुटाई। पुलिस और वकीलों की रिहर्सल देखकर कचहरी में अफरातफरी मच गई।
बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर कचहरी में नितिन उर्फ गंजा की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात सैकड़ों लोगों ने देखी। शनिवार सुबह एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ कचहरी परिसर पहुंचे। सिविल लाइन इंस्पेक्टर को बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर सेशन हवालात तक वारदात की रिहर्सल की। भारी फोर्स देखकर कचहरी में चर्चा फैली कि कहीं कोई और वारदात तो नहीं हो गई।
नितिन की हत्या के आठ प्रत्यक्षदर्शी वकील वहां पहुंचे। एसपी सिटी ने वकीलों से वारदात की जानकारी ली। एक वकील ने बताया कि नितिन को एक बदमाश ने पीछे से सटाकर गोली मारी। गोली लगते पुलिस नितिन को छोड़कर भागी। गोली लगने के बावजूद नितिन सेशन हवालात की तरफ चलता गया। बदमाश कचहरी गेट की बजाय डीजे कोर्ट के पास वाली गली से भागे। एसपी सिटी ने कचहरी परिसर में फोर्स के साथ निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ:
एसपी सिटी और इंस्पेक्टर ने कचहरी के पांचों गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। उनसे पूछा कि बदमाश कचहरी से कैसे भागे। पुलिसकर्मियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वे मौके की तरफ दौड़े थे। बदमाश तुरंत नहीं भागे। अंदेशा है कि कचहरी परिसर में आधा-पौन घंटा रुकने के बाद ही फरार हुए।
सुरक्षा के मद्देनजर बढ़ेगी फोर्स:
एसपी सिटी ने कचहरी परिसर में हर चौराहे पर पुलिस तैनात करने की बात कही है। बंदियों को पुलिस कस्टडी में कोर्ट ले जाते समय चौकसी बरती जाएगी। पुलिस ने सीनियर वकीलों से सुरक्षा के मद्देनजर अहम प्वाइंट्स की जानकारी ली। बदमाश कचहरी परिसर में किस प्वाइंट को टारगेट बनाते हैं, पुलिस ने इसकी सूची बनाई। एसपी सिटी ओमप्रकाश ने बताया कि कचहरी में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। गेटों पर भी पुलिस को सतर्क किया गया है।