फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा ने बढ़ते अपराधों के खिलाफ टीपीनगर थाना घेरा

भाजपा ने बढ़ते अपराधों के खिलाफ टीपीनगर थाना घेरा

Tue, 24 Jun 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 24 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहर में बढ़ते महिला उत्पीड़न, हत्या, लूट, डकैती, राहजनी व गोकशी के विरोध में भाजपा ने सोमवार को टीपी नगर थाने पर प्रदर्शन कर घेराव किया। शहर के थानों पर क्रमवार धरना-प्रदर्शन अभियान के तहत सोमवार को टीपी नगर से शुरूआत हुई। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष ने आठ बिंदुओं पर थानाध्यक्ष से जवाब मांगे और चेताया कि अपराध रुकने तक भाजपा शांत नहीं बैठेगी और न ही बैठने देगी।
विज्ञापन


भाजपा के मुल्ताननगर, मलियाना और महावीरजी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन प्रभारी और नगर महामंत्री मुकेश सिंघल तथा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रमोद दीक्षित तथा राकेश जैन के नेतृत्व में सैकड़ाें कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सुबह 10 बजे टीपी नगर थाने पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर थाना प्रभारी से आठ बिंदुओं पर जवाब मांगा। एसओ के जवाबों से असंतुष्ट भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि जब तक अपराधों पर नियंत्रण नहीं होगा, वे शांत नहीं बैठेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, पवन मित्तल, कमल दत्त शर्मा, संजीव जैन सिक्का, नरेंद्र उपाध्याय, विवेक रस्तोगी, वेद पांडे, विवेक वाजपेयी, वीनस शर्मा, डाॅ. अंजू वारियर, बबीता गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, पार्षद राजीव गुड्डू, मनोज गोस्वामी, अशोक चौधरी, प्रदीप गोयल, नुपुर जौहरी और ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर हुआ प्रदर्शन

भाजपा ने टीपीनगर थाना क्षेत्र में जुआरियों और शराब माफिया का बढ़ता वर्चस्व, पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न होना, वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध उगाही समेत अन्य बिंदू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे सवाल

भाजपा - टीपी नगर की गिनती कमाई वाले थानों में होती है। आपको यह थाना लेने के लिए कितने रुपये देने पड़े?

एसओ - आरोप गलत है। बिना सिफारिश और पैसा दिए मुझे चार्ज मिला है। काबिलियत पर यह मेरा चौथा चार्ज है। मंदिर में जाकर भी कसम खा सकता हूं।

भाजपा - आपके क्षेत्र में कई अपराध हुए हैं?

एसओ - उसी तेजी से उनका निस्तारण भी हुआ है।

भाजपा - क्षेत्र में शराब तस्करी क्यों नहीं रुक रही?

एसओ - 65 केस दर्ज और 2165 लीटर शराब बरामद की गई। रोजाना नए तरीके से तस्करी हो रही है।

भाजपा - जुआ और सट्टा कब तक चलेगा?

एसओ- 27 मुकदमे लिख चुका हूं। रोकने की पूरी कोशिश है।

भाजपा - बच्ची से कुकर्म करने वाले की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई?

एसओ - मुलजिम के भाग जाने पर पीड़ितों ने सूचना दी। इस प्रदर्शन में मौजूद स्कूल के मालिक से भी पूछो कि ऐसे चौकीदार का वेरीफिकेशन क्यों नहीं कराया।

भाजपा - कार से कुचलने वालों को कब गिरफ्तार करोगे?

एसओ। दो पकड़े जा चुके हैं। तीन की लोकेशन मिल गई है।

भाजपा - अवैध टेंपो चल रहे हैं। रोजाना जाम लगता है?

एसओ - पब्लिक चाहती है कि घर के बाहर ही टेंपो मिल जाए और टेंपो वाले सवारी। नगर निगम को टेंपो स्टैंड बनाने के लिए पत्र लिखा है।

भाजपा - प्रॉपर्टी डीलर पर सरेआम फायरिंग हुई। कहां थी पुलिस?

एसओ - दोनों भाई पकड़े जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की कुर्की की तैयारी है।

भाजपा - मासूम को फांसी देकर मारने का केस क्यों नहीं खुला?

एसओ - निकटम परिजनों पर ही मारने के आरोप है। जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed