{"_id":"52-73700","slug":"Meerut-73700-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झॉसा देकर युवती की तीन साल तक लूटी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झॉसा देकर युवती की तीन साल तक लूटी आबरू
Meerut
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। खुशहाल कालोनी में एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के खुशहाल कालोनी निवासी युवती का पड़ोस के ही युवक से तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी करने की बात कहकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। एक हफ्ता पहले शादी करने की जिद पर युवक ने उससे मारपीट की। जिस पर युवती उसके घर पहुंच गई। वहां युवक के पिता और भाई ने भी मारपीट कर उसे घर से निकल दिया। प्रेम में ठगी गई युवती ने चार दिन पहले जहर खा लिया था। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार हुआ तो उसने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया है। शाम को युवती परिजनों के साथ पिलौखड़ी चौकी पहुंची और तहरीर दी। वहीं, पिलौखड़ी चौकी इंचार्ज सतेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।