फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीएससी की छात्रा से किया दुष्कर्म

बीएससी की छात्रा से किया दुष्कर्म

Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। सगे मामा ने घर में अकेली बीएससी की छात्रा को दबोच लिया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ब्रह्मपुरी की रहने वाली है। बुधवार रात वह अपनी मां के साथ एसएसपी आवास पहुंची। एसएसपी को बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे वह घर पर अकेली थी। कंकरखेड़ा निवासी मामा घर आ गया। उसने परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पूछा। जब उसे विश्वास हो गया कि घर पर उसके सिवा कोई नहीं है, तो उसने उसे कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। एसएसपी ओंकार सिंह ने महिला थानाध्यक्ष रश्मि चौधरी को कार्रवाई का आदेश दिया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मामा सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर नहीं लौटाना चाहती छात्रा
छात्रा के परिवार में एक-दो दिन में शादी होने वाली है। उसने महिला थानाध्यक्ष से साफ कह दिया कि अब मैं घर नहीं जाऊंगी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद धारा 161 के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे बयान
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा की मेडिकल और एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। छात्रा घर जाना नहीं चाहती, इसलिए मजिस्ट्रेट उसे जहां भेजने का आदेश देंगे, वहां भेजा जाएगा।

‘निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म’
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की समर गार्डन कालोनी में मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की बेटी को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार दोपहर पीड़ित लड़की ने अपनी मां के साथ एसएसपी के सामने पेश होकर यह आरोप लगाया। पीड़ित मां ने बताया कि वह एक मकान में एक साल से किराए पर रह रही है। मकान मालिक ने उसकी बेटी को पसंद कर लिया और कहा कि इसका निकाह अपने बेटे से करा देंगे। इसके बाद मकान मालिक के बेटे ने उसकी बेटी से मुलाकात करनी शुरू कर दी और शारीरिक संबंध भी बनाए। लड़की जब गर्भवती हो गई, तो मकान मालिक ने डरा धमकाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद उनसे कहा कि 20 हजार रुपये लो और चुप रहो। एक महीना पहले युवक ने कह दिया कि मैं इससे निकाह नहीं करूंगा। युवक के परिजन भी वायदे से मुकर गए। उन्होंने लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत की, मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसएसपी ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।
चौकीदार ने किया मासूम से कुकर्म
मेरठ। टीपीनगर में स्कूल के चौकीदार ने दस साल की मासूम को उसी के घर में बंधक बनाकर कुकर्म किया। घर पहुंची बच्ची की मां ने लोगों के साथ मिलकर आरोपी को पीटा। रातभर पंचायत चलने के बाद बृहस्पतिवार तड़के आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के मोहकमपुर में रहने वाला व्यक्ति बुधवार रात फैक्ट्री में ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी पड़ाेस के घर में मंगल गीत में गई थी। घर पर उसकी दस साल की बच्ची और उससे छोटा बेटा ही था। रात करीब 10.30 बजे वह पड़ाेस से लौटी तो उसकी पहचान का स्कूल का चौकीदार लोकेश सीढ़ियों से उतरता मिला। उसने लोकेश से पूछा कि इतनी रात को वह उसके घर क्या कर रहा है। लोकेश ने कहा कि वह तो ऊपर बन रहा कमरा देखने गया था। तभी ऊपर से बच्ची के रोने की आवाज आई, तो उसने लोकेश को पकड़ लिया। बच्ची से कुकर्म की जानकारी होने पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

सीओ ब्रह्मपुरी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष और इलाके के लोग रातभर लोकेश को घेरकर पंचायत करते रहे। मगर पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह करीब नौ बजे उधर से फैंटम गुजरी, तो पता चला। दोपहर को तहरीर मिलने पर लोकेश के खिलाफ धारा 377 आईपीसी और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
वहीं एसओ टीपी नगर रणवीर सिंह ने बताया कि जिस स्कूल में लोकेश चौकीदार है, वह पीड़ित पक्ष के घर के ठीक सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed