{"_id":"52-68085","slug":"Meerut-68085-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के पक्ष में उतरे हिंदू संगठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के पक्ष में उतरे हिंदू संगठन
Meerut
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। शाहजहांपुर में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को निर्दोष बताते हुए विहिप और बजरंग दल ने एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। कहा कि युवक चोरी कर रहा था, उसके खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए।
सोमवार दोपहर 12 बजे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता कचहरी गेट डाक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। सभा में बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज सिंह डूंगर और विहिप के विभाग अध्यक्ष प्रेम पाल सिंह ने कहा कि 21 जनवरी को किठौर थाना पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी राजू के घर में कस्बा का ही आजाद चोरी करने घुसा। उसे पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद जब आजाद की मौत हो गई, तो पुलिस ने राजू समेत चार लोगों को हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया। सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजाद की मौत पुलिस की लापरवाही से हुई। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
जिसमें मांग की कि राजू की तरफ से भी केस दर्ज कराया जाए, राजू और अन्य लोगों को जेल से रिहा कर केस वापस लिया जाए तथा उसके परिजनों को जान माल की सुरक्षा प्रदान की जाए। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर अमल नहीं हुआ आंदोलन किया जाएगा। एसएसपी ओंकार सिंह ने जांच का आश्वासन दिया। मौके पर गोपाल शर्मा, राजकुमार सिंह, शीलेंद्र चौहान, रामौतार तोमर, दिग्विजय सिंह, दीपक फिटकरी, नीरज त्यागी, गुलाब सिंह, हरवीर पाठक, दुष्यंत तोमर, गगन सोम मौजूद रहे।