फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विकास शुल्क की दरों का होगा पुनरीक्षण

विकास शुल्क की दरों का होगा पुनरीक्षण

Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मानचित्र स्वीकृति और अवैध कालोनियों को नियमित करने पर वांछित विकास शुल्क के पुनरीक्षण पर मंडलायुक्त ने स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि पिलखुवा प्राधिकरण मानचित्र शुल्क में वांछित पुनरीक्षण कर सकता है। वहीं हापुड़ प्राधिकरण भी जिन अवैध रुप से विकसित कालोनियों को नियमित कर रहा है, उसमें वांछित विकास शुल्क का पुनरीक्षण कर सकता है। उन्होंने इन शुल्क में प्रति वर्ष बढ़ोत्तरी की बात कही और 10 रुपये की राउंड फीगर में बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए। उन्होंने लैदर सिटी योजना यूपी एसआईडीसी के स्थानांतरण के संबंध में प्रस्ताव पर भी विचार किया। आयुक्त ने बोर्ड बैठक में सेंट्रल एक्साइज एंड सर्विस टैक्स डिवीजन हापुड़ को आनंद विहार आवासीय योजना के डी ब्लाक में स्थित भूखंड संख्या ओपी-05 का आवंटन कार्यालय आवासीय योजना हेतु सेक्टर दर पर देने की भी स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने प्रस्तावित ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों के आवंटन के संबंध में जो 4500 वर्ग मीटर से लेकर 20000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड है को बार-बार नीलामी के बाद बिक्री न होने पर नीलामी शर्तों में ढील देते हुए विस्तार से शर्तें भी तय की। बैठक में गढ़मुक्तेश्वर पुल एवं एनएच-24 के समीप दो स्थलों पर नगरपालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की भूमि पर प्राधिकरण द्वारा निर्मित पार्किंग स्थलों के संबंध में उससे प्राप्त आय के निस्तारण को जिलाधिकारी हापुड़ से निर्णय लेने को कहा। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट भी तय किया गया। बैठक में डीएम हापुड़, उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा प्राधिकरण, सचिव तथा वित्त नियंत्रक सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। संचालन अपर आयुक्त गया प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed