फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बोर्ड परीक्षाओं में खुलेआम नकल

बोर्ड परीक्षाओं में खुलेआम नकल

Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। कॉलेज का मुख्य गेट सुनसान है, सुरक्षाकर्मी ड्यूटी की जगह कुछ लोगों से बतिया रहे हैं, कक्षाओं में बच्चे एक-दूसरे के पास खड़े होकर कॉपियां उतार रहे हैं, केंद्र व्यवस्थापक ड्यूटी की जगह अपने कमरे की सफाई कराने में मशगूल हैं, ग्राम प्रधान कक्ष निरीक्षक बनकर छात्रों को सीधे बैठने की हिदायत दे रहे हैं, कमरों में बाहरी युवक छात्रों के प्रश्न हल करा रहे हैं, यह नजारा बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र केवी इंटर कालेज महलवाला का है। बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला’ की टीम ने अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया तो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।
विज्ञापन


केस एक
समय, दोपहर 2 : 06 बजे
परीक्षा केंद्र केवी इंटर कालेज महलवाला, यहां पर 98 छात्र-छात्राएं इंटर गणित की परीक्षा देते मिले। कालेज का मुख्य गेट सुनसान था, केंद्र व्यवस्थापक अपने कार्यालय की सफाई कराने में मस्त थे। उधर कक्षाओं में शिक्षक शांत खड़े थे और परीक्षार्थियों एक दूसरे की कापी से नकल कर रहे थे। होमगार्ड बाहरी लोगों को परीक्षा केंद्र से दूर करने की बजाय क्षेत्रीय नेताओं और ग्राम प्रधानों से दोस्ती निभाते मिले। टीम को देखकर बाहरी व्यक्ति सरकारी कर्मचारी की भूमिका में नजर आए ओर कमरों की तरफ दौड़कर बच्चों को ठीक से बैठने की हिदायत देने लगे। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह नानपुर ग्राम प्रधान मनोज फौजी हैं। अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने आए हैं, जबकि अन्य अभिभावकों ने बताया कि ग्राम प्रधान अपने कुछ बच्चों को नकल करा रहे हैं।
विज्ञापन

केस दो
समय दोपहर 2 : 51 बजे
परीक्षा केंद्र स्टार अल-फलाह इंटर कालेज किठौर, यहां पर दूसरी मंजिल पर दो कमरों में 14 छात्र-छात्राएं इंटर गणित की परीक्षा दे रहे थे। यहां विद्यार्थियों को नकल की खुली छूट रही। जैसे कैमरा चला तो छात्राएं अपनी-अपनी सीटों की ओर दौड़ पड़ीं। कालेज में लगा सीसीटीवी कैमरा चल तो रहा था, लेकिन परीक्षा वाले कमरों का बंद था। केंद्र व्यवस्थापक परवेज अली कैमरे को लेकर कोई जवाब देने की बजाय, कालेज मैनेजर को फोन मिलाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन
समय अपराह्न 3:01 बजे
गांधी मेमोरियल इंटर कालेज किठौर, यहां पर 124 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। शिक्षक विद्यार्थियों को नकल कराने में जुटे थे। कैमरा चलने पर भी शिक्षक नकल कराने में ही मस्त रहे। केंद्र व्यवस्थापक सरफराज अपने कार्यालय में बैठे मिले तो होमगार्ड गेट के बाहर।

केस चार
समय अपराह्न 3 :10 बजे
समय राजकीय इंटर कालेज किठौर, गेट पर एक होमगार्ड तैनात मिला। केंद्र व्यवस्थापक के कमरे पर ताला लटका था, जबकि केंद्र व्यवस्थापिका रेनू अन्य पांच शिक्षिकाओं के साथ बराबर वाले कमरे में संतरों का आनंद ले रही थीं। कालेज में पांच छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रही थी। यहां सभी कुछ राम भरोसे मिला।

केस पांच
समय अपराह्न 3:26 बजे
सम्राट चंद्रगुप्त सुभारती इंटर कालेज फतेहपुर नारायणपुर, यहां 6 बच्चे परीक्षा दे रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र कालेज के मुख्य द्वार के बीच कुर्सी डालकर बैठे मिले। कमरे में दूर- दूर बैठकर व्यवस्थित रूप से परीक्षा देते मिले।


प्रतिदिन छापेमारी चल रही है। किठौर क्षेत्र में वह स्वयं निरीक्षण नहीं कर पाए हैं। शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कराया जाएगा। अगर नकल कराई जा रही हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
शिवकुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed