{"_id":"52-44584","slug":"Meerut-44584-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ने पांच विकेट पर बनाए 540 रन, कप्तान प्रशांत का भी शतक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ने पांच विकेट पर बनाए 540 रन, कप्तान प्रशांत का भी शतक
Meerut
Updated Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भामाशाह मैदान पर चल रहे सीके नायडू ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन यूपी ने बंगाल पर शिकंजा कस लिया। मेरठ के बल्लेबाज उमंग शर्मा के नाबाद (258) और कप्तान प्रशांत गुप्त (115) के शानदार शतकों की बदौलत तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने पांच विकेट पर 540 रन बना लिए। अब यूपी की बढ़त 175 रन की हो गई है।
रविवार को उमंग ने अपने 54 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए बंगाल टीम के तेज गेंदबाज संजीत और अरुनलाल की जमकर धुनाई की। उमंग ने बेहतरीन फुटवर्क का प्रयोग करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। शतक के बाद उमंग ने तेजी से रन बनाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। दूसरे छोर पर कप्तान प्रशांत गुप्त ने भी उमंग का भरपूर साथ दिया। प्रशांत ने 17 चौके और दो छक्कों की मदद से 115 रन की पारी खेली। पूरे दिन बंगाल के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे। यूपी ने तीसरे दिन स्टंप उखड़ने तक पांच विकेट पर 540 रन बना लिए थे। अब यूपी की बंगाल पर 175 रन की बढ़त हो गई है।