{"_id":"39315","slug":"Meerut-39315-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों को उठा ले गया झोलाछाप डॉक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों को उठा ले गया झोलाछाप डॉक्टर
Meerut
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। फतेहउल्लापुर निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र से दो बच्चों का अपहरण कर लिया। गनीमत रही की बच्चों को ले जाते हुए कुछ लोगों ने उसे देख लिया और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परेशान और गुस्साए परिजन फतेहउल्लापुर पहुंचे और आरोपी की जमकर धुनाई की। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी बच्चों को छोड़कर भाग निकला।
शाहजहां कॉलोनी निवासी नाजिम ने बताया कि उसका बेटा नून (6) और बेटी सब्बो (4) सोमवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान फतेहउल्लापुर निवासी एक फर्जी डाक्टर दोनों बच्चों को उठाकर ले गया। बच्चों के अपहरण की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान फतेहउल्लापुर के व्यक्ति ने दोनों बच्चों को एक डॉक्टर के साथ जाने की बात परिजनों से कही। सूचना मिलते ही परिजन फतेहउल्लापुर पहुंच गए। परिजनों ने डॉक्टर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर वहां फरार हो गया। इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें थाने से भागा दिया। पीड़ित अब एसएसपी से शिकायत करेंगे। पुलिस ने बताया कि बच्चों के किडनैप क रने का मामला गलत है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।