{"_id":"5ef25ddd8ebc3e42f0553f84","slug":"97-parents-said-no-school-nor-baba-in-july-meerut-news-mrt487876285","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले मम्मी-पापा, जुलाई में स्कूल न बाबा -गूगल सर्वे में 97 फीसद अभिभावकों ने जुलाई में स्कूल खुलने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले मम्मी-पापा, जुलाई में स्कूल न बाबा -गूगल सर्वे में 97 फीसद अभिभावकों ने जुलाई में स्कूल खुलने का किया विरोध
Wed, 24 Jun 2020 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
student at school
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक जुलाई से स्कूल खुलने के आदेश पर अभिभावक सख्त नाराज हैं। अभिभावकों का कहना है अनलॉक होने के बाद संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं, ऐसे में स्कूल खुले तो बच्चों के संक्रमित होने के अधिक चांस हैं। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
विज्ञापन
अभिभावक संघ द्वारा कराए गए ऑनलाइन सर्वे में 97 फीसदी अभिभावकों ने जुलाई में स्कूल ना खुलने की बात का समर्थन किया है। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने गाजियाबाद और मेरठ में अभिभावकों का एक ऑनलाइन सर्वे कराया।
विज्ञापन
इस सर्वे में अभिभावकों से उनकी निजी जानकारी के साथ 2 सवाल पूछे गए। दोनों ही सवालों पर 97 फीसदी से अधिक अभिभावकों ने ना में जवाब दिया। अधिकांश अभिभावकों ने ऑनलाइन पढ़ाई का भी विरोध किया।
विज्ञापन
अभिभावक संघ द्वारा कराए गए इस सर्वे में 2,000 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया है। गाजियाबाद अभिभावक संघ की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने इस सर्वे का परिणाम शासन और प्रशासन को भेजा है। मेरठ में अभिभावक संघ से जुड़े विनय शर्मा ने बताया कि अब बड़े स्तर पर इस अभियान को चलाने की तैयारी कर रहे हैं।
सर्वे में ये पूछे सवाल
क्या जुलाई में स्कूल खोलने के समर्थन में हैं?
क्या अभिभावक चाहते हैं की स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की जाए?