फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डिलीवरी देने जा रहा सर्राफ पिस्टल के बल पर 15 लाख की लूट

डिलीवरी देने जा रहा सर्राफ पिस्टल के बल पर 15 लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
डिलीवरी देने जा रहा सर्राफ पिस्टल के बल पर 15 लाख की लूट
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर सराफ से 15 लाख की लूट
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाइवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर सराफ से 15 लाख की लूट की। उस वक्त सराफ गहनों की डिलीवरी देने मेरठ जा रहा था। यह वारदात अबपुर स्थित रिलायंस के पेट्रोल पंप सामने हुई। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
गाजियाबाद की चंद्र नगर कॉलोनी निवासी सराफ दीपक शर्मा की कॉलोनी में ही जेवरात बनाने की दुकान है। दीपक आर्डर पर गहने बनाकर दिल्ली-एनसीआर व मेरठ सप्लाई करते है। वह शनिवार शाम स्कूटी से मेरठ की नील वाली गली सराफा बाजार में गहने देने जा रहे थे। हाइवे पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और पिस्टल सटाकर गहनों का थैला छीन लिया। थैले में करीब 400 ग्राम सोने के गहने व दो लाख कैश था। कुल 15 लाख का माल था। सूचना पर सीओ केपी मिश्रा व एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


गाजियाबाद से पीछे लगे थे
लुटेरे, मेरठ की ओर भागे
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ हाइवे पर बदमाशों ने व्यापारी को ओवरटेक कर लूट की। माना जा रहा है कि वह गाजियाबाद से ही सराफ के पीछे लगे हुए थे। आशंका जताई है कि लुटेरों को सराफ के पास गहने व कैदी होने की पूरी जानकारी थी। लूट को अंजाम देकर बदमाश मेरठ की भाग गए। बदमाशों ने पीछा किए जाने पर सराफ गोली मारने की धमकी भी दी थी। बदमाशों के जाने के बाद सहमे सराफ ने आसपास के दुकानदारों को लूट के बारे में जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने दीपक को थाने भिजवाया। सीओ केपी मिश्रा के अनुसार पीड़ित से वारदात के बारे में पता किया जा रहा है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed