{"_id":"5cc8b4c2bdec220703529eb4","slug":"91556657346-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की जमानत के लिए इलाहाबाद गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की जमानत के लिए इलाहाबाद गए युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा। गांव सनौता के पूर्व प्रधान हाजी गुलफाम के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों इलाहाबाद स्थित एक वकील के घर में हर्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
परिजनों के अनुसार सनौता निवासी पूर्व प्रधान हाजी गुलफाम का पुत्र अजमल खान इलाहाबाद हाईकोर्ट में पिता की जमानत के लिए गया हुआ था। परिजनों की माने तो अजमल देररात पैरवी कर रहे वकील के घर चल गया। इसी दौरान उसे हर्ट अटैक आ गया। वहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अजमल की मौत हो गई। वकील ने सनौता गांव में अजमल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर रात के समय परिजन रवाना हो गए।
ज्ञात हो कि सनौता गांव में सितंबर 2017 में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो सगे भाई मंदसाद व दिलशाद की गोली लगने से मौत हुई थी। इस मामले में थाने में गांव के 18 लोगों को नामजद किया गया था। मामले में 10 लोगों को विवेचना के दौरान क्लीन चिट मिल गई। जबकि पूर्व प्रधान हाजी गुलफाम सहित आठ लोग जेल में हैं। हाजी गुलफाम की जमानत के लिए अजमल खान हाईकोर्ट गया था। वहीं उसकी मौत हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन अजमल के शव को गांव ले आए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों के अनुसार करीब ढाई साल पहले अजमल के भाई की मौत हुई थी। थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है इलाहाबाद का मामला है वहां से कोई रिपोर्ट या कोई जानकारी मिलती है तो उसके आधार पर जांच की जाएगी।