{"_id":"5cc76468bdec22075b0bea27","slug":"91556571240-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों ने मंडप मालिक को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों ने मंडप मालिक को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मवाना। नगर निवासी एक मंडप स्वामी के साथ रविवार देर रात कुछ बारातियों ने व्यवस्था अच्छी नहीं होने का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट की। इसमें मंडप स्वामी लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
नगर निवासी पवन ने बताया कि उसका हस्तिनापुर रोड स्थित मंडप है। रविवार देर रात मंडप में एक बरात आई हुई थी। उस दौरान वह अपने कमरे में बैठे हुए थे। आरोप है कि कुछ युवकों का शोर सुनाई दिया तो वह बाहर आए। इस पर बरातियों ने व्यवस्था अच्छी नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए उनसे गालीगलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। इसमें मंडप स्वामी पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, परंतु तब तक मारपीट करने वाले युवक भाग चुके थे। पुलिस ने पीड़ित को सीएचसी में उपचार दिलाया। उसने घटना की तहरीर थाने में दी है। उधर, थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से युवकों की पहचान कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।