फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तय कर लिया डीएम बनना है, उसी दिशा में बढ़ रहा : मयंक

तय कर लिया डीएम बनना है, उसी दिशा में बढ़ रहा : मयंक

Sun, 28 Apr 2019 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
तय कर लिया डीएम बनना है, उसी दिशा में बढ़ रहा : मयंक
तय कर लिया डीएम बनना है, उसी दिशा में बढ़ रहा : मयंक
विज्ञापन

जिले का 12वीं का टॉपर नंबर दो
मोदीपुरम। मैंने बचपन में ही तय कर लिया है कि मुझे बड़ा होकर डीएम बनना है। बस उसी दिशा में लगातार बढ़ रहा हूं। अच्छा रिजल्ट आने से मेरा हौसला और बढ़ गया है। यह कहना है जिले में 12वीं कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले मयंक का। रुड़की रोड कृष्णानगर डौरली निवासी देंवेंद्र कुमार के बेटे मयंक ने नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज से 12वीं कक्षा पास की है। छात्र ने 440 अंकों के साथ 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मयंक की मां माया देवी गृहणी हैं और पिता ग्लोबल पब्लिक स्कूल में अकाउंट हेड हैं। रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य देशपाल गुर्जर ने मिठाई खिलाकर मयंक को बधाई दी। मयंक ने कहा कि मैं पढ़ाई के अलावा कोई काम नहीं करता था। मम्मी और पापा खुद ही पूरा काम कर लेते थे। मम्मी कहती थीं कि बेटा रात बहुत हो गई है सो जा, लेकिन मैं देर रात तक पढ़ाई करता था। बचपन से ही सोच लिया था कि डीएम बनना है और उसी को ध्यान में रखकर पढ़ाई कर रहा हूूं। अपना आदर्श इंदिरा गांधी को मानता हूं। मुझे बैडमिंटन खेलने का शौक है। प्रधानाचार्य देशपाल गुर्जर, प्रबंधक विवेक चौहान ने बधाई दी।
स्कोर कार्ड
जनरल हिंदी 77
इंग्लिश 90
मैथ 99
फिजिक्स 92
केमिस्ट्री 82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed