{"_id":"5c536b3dbdec224ba94b6a4f","slug":"91548970813-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के लिए 180 बसें रवाना, स्थानीय स्तर पर होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के लिए 180 बसें रवाना, स्थानीय स्तर पर होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ के लिए 180 बसें रवाना, स्थानीय स्तर पर होगी परेशानी
मेरठ। प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के लिए मेरठ रोडवेज रीजन से बृहस्पतिवार को 180 बसें रवाना कर दी गईं। इतनी बड़ी संख्या में बसों के रूटों से हटने पर लोकल स्तर पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
प्रयागराज कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को ले जाने और वापस लाने के लिए प्रदेश भर की रोडवेज बसों का लगाया गया है। मेरठ रोडवेज रीजन के हिस्से में 180 बसें आई थीं। इन बसों को पहले 31 जनवरी के शाही स्नान के लिए 28 और 29 जनवरी को दो खेप में रवाना किया जाना था। लेकिन रोडवेज मुख्यालय से इन्हें नहीं भेजे जाने का संदेश जारी करते हुए 31 जनवरी को भेजे जाने का निर्देश दिया गया था। बृहस्पतिवार को 180 बसों की खेप को देर शाम तक रवाना किया जाता रहा। 180 बसों में मेरठ और सोहराब गेट डिपो की 65-65 बसें और गढ़ व बड़ौत डिपो की 25-25 बसें शामिल है। इतनी बड़ी संख्या में बसें रूटों से हटने की परेशानी यात्रियों को झेलनी पड़ेगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। एआरएम सोहराब गेट डिपो राजीव यादव ने बताया कि रूटों पर वैकल्पिक बसों के इंतजाम के अलावा बाकी बची बसों के ट्रिप बढ़ा दिए हैं। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।