{"_id":"5c4e1f92bdec2208332038b6","slug":"91548623762-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैली धामा ने मथुरा में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैली धामा ने मथुरा में जीता रजत पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मथुरा में अंडर 20 की 6 किमी 53वीं ओपन नेशनल क्रॉस कंट्री में क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी निवासी खिलाड़ी ने रजत पदक जीत क्षेत्र का नाम रोशन किया। शनिवार को खिलाड़ी के नगर में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका भव्य स्वागत किया।
अकबरपुर गढ़ी निवासी शैली धामा पुत्री शौकेंद्र सिंह ने हाल ही में मथुरा में संपन्न हुई 53वीं ओपन नेशनल क्रॉस कंट्री में अंडर 20 में 6 किमी में हिस्सा लिया था। शैली ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। शैली के पदक जीतने पर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल था। शनिवार को शैली मवाना पहुंची। बड़ा महादेव पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने पर बुजुर्गों ने खिलाड़ी शैली को आशीर्वाद दिया। भविष्य में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई। यहां भोपाल सिंह, कृष्णपाल यादव, रणवीर सिंह, महकार, वीरेंद्र, मांगेराम, उदयराज, अशोक, अंकित, जगदीश, देवेंद्र धामा आदि मौजूद रहे।