फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार सितंबर को मेरठ पहुंचेगी जन जागरण यात्रा

चार सितंबर को मेरठ पहुंचेगी जन जागरण यात्रा

Mon, 03 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
चार सितंबर को मेरठ पहुंचेगी जन जागरण यात्रा
चार को मेरठ पहुंचेगी आप की जनजागरण यात्रा
विज्ञापन


मेरठ। आम आदमी पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनजागरण पद यात्रा पर हैं। रविवार को आप के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गौड़ तथा मीडिया प्रभारी धर्म वीर कटोच ने प्रेस वार्ता कर कहा कि यात्रा के दौरान किसानों की समस्या व प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का उठाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को सहारनपुर से प्रारंभ हुई यात्रा शामली, मुजफ्फरनगर से होते हुए 4 सितंबर को मेरठ पहुंचेगी। पल्लवपुरम फेज-1 में रात्रि विश्राम और 5 सितंबर को यात्रा चौधरी चरण सिंह पार्क में पहुंचेगी, जहां संजय सिंह सभी से संवाद करेंगे। इसके बाद थापर नगर गोल मार्केट स्थित आर्य समाज मंदिर पर प्रेस वार्ता करेंगे। शैलेंद्र गौड़ ने बताया कि यह यात्रा गाजियाबाद से होते हुए गौतम बुद्ध नगर में आठ सितंबर को पहुंचेगी। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यात्रा का संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में कार्यकारी संयोजक आरिफ खान, उपाध्यक्ष राजाराम यादव, उपाध्यक्ष गौहर रजा सिद्दीकी, हस्तिनापुर प्रभारी ओपी संत एवं सह मीडिया प्रभारी फारूक किदवई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed