{"_id":"5b884b9e42c792463a2e5df7","slug":"91535658910-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
मेरठ। ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा के बैनर तले महिलाओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठन की अध्यक्ष निर्मेश त्यागी ने बताया कि सभी आशा बहुएं स्वास्थ्य विभाग में जितने भी कार्य होते हैं उन्हें पूरी तरह से करती हैं जो वर्ष 2005 से कार्यरत हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग की है कि सभी आशा बहुओं को पर्याप्त वेतन व राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष मिथलेश चौधरी, शाईस्ता, अनीता, सीमा, नीलम, निर्मला आदि महिलाएं रहीं।