{"_id":"5b79d63742c79246300f576a","slug":"91534711351-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेरी और तोतापरी की खूब रही डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेरी और तोतापरी की खूब रही डिमांड
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को खूब भा रहे अजमेरी और तोतापरी बकरे
मेरठ। बकरीद पर कुर्बानी के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक बकरे आए हैं। इस बार अजमेरी ओर तोतापरी नस्ल के बकरों की खूब डिमांड है।
तिरंगा गेट पर लगे बकरा पैठ में बागपत, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर और फिरोजाबाद तक के लोग अपने बकरे बेचने आए हैं। मुरादाबाद के बिलारी गांव से आए ताहिर पार्गो और अजमेरी नस्ल के बकरे लेकर आए थे। इनमें से अधिकतर दो साल के थे। इन बकरों की ऊंचाई चार फीट और वजन करीब 50 किलो है। इन दोनों बकरों की 1.60 लाख की बोली लग चुकी थी, लेकिन ताहिर 2.20 लाख मांग रहा था।
इसी तरह रामपुर के पड़वाई गांव से आए सबा खान के तोतापरी नस्ल के बकरे भी आकर्षण का केंद्र बने। साढे़ तीन फीट से ऊंचे और 40 किलो ग्राम वजन वाले ये बकरे भी 30-40 हजार तक कीमत में बिके। राजस्थानी बकरों की कीमत भी 25 हजार से ऊपर है। बागपत के बरनावा से बकरे बेचने आए अखलाक, मुजफ्फरनगर के कुल्हेड़ी निवासी जावेद ने भी कई नस्लों के बकरे बेचे। कपड़ा व्यापारी सराय बहलीन निवासी सलीम अपने परिवार के लिए पांच बकरे खरीदकर ले गए। उन्होंने पैठ से 60 हजार के पांच बकरे खरीदे। इसी तरह लिसाड़ी गेट के आकिब, सलमान और जावेद भी 40 से 45 हजार के बकरे लेकर गए।