{"_id":"5b56442f4f1c1b07788b5a90","slug":"91532380207-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव की पूजा सभी जीवों के लिये फलदायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव की पूजा सभी जीवों के लिये फलदायी
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी के लिए फलदायी है शिव की पूजा
मेरठ। श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट लालकुर्ती के तत्वावधान में जारी शिवमहापुराण कथा के 09 वें दिन कथा व्यास पं. हरीश उनियाल ने पूजन के बाद कहा कि ब्रह्मा जी नारद को शिव भगवान की पूजा का ज्ञान प्रदान कराते हैं। वह कहते हैं कि भगवान शिव की विशेष पूजा सभी जीवों के लिए फलदायी होती है। विद्वान पं. प्रभुदत्त शर्मा के माध्यम से मुख्य यजमान ललिता अरोड़ा व शालू आसीवाल से विधि-विधान से पूजन करवाया। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने कहा कि निष्काम पूजा महत्वपूर्ण है और इसलिए धर्म का पालन व सत्य आचरण हमारी पहली प्राथमिकता है।
पूल पार्टी में की मस्ती
गंगानगर। मवाना रोड शांति निकेतन विद्यापीठ प्रांगण में स्थित स्वीमिंग पूल में सोमवार को पूल पार्टी का आयोजन लायंस क्लब मेरठ ओम द्वारा किया गया। बारिश के गानों पर सभी सदस्यों ने जमकर रेन डांस किया और पूल पार्टी में मस्ती की। संयोजक नीतू बंसल व सारिका गुप्ता ने संचालन किया। सभी सदस्यों को क्लब के आगामी कार्यों के बारे में बताया गया। सभी सदस्यों को गिफ्ट में छाता दिया गया। सभी ने रसीले आमों का स्वाद लिया। कार्यक्रम में मोना गर्ग, अध्यक्ष अरुण बंसल, सचिव अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल मुख्य रूप से रहे। वहीं मनोज गर्ग, मयंक गुप्ता, विनय अग्रवाल, सौरभ गर्ग, पंकज गुप्ता, विवेक गोयल, पवित्र गर्ग आदि उपस्थित रहे।