फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उप्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों का धरना

उप्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों का धरना

Sun, 22 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
उप्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेसियों का धरना
प्रदेश में हो रहा मौलिक अधिकारों का हनन
विज्ञापन

मेरठ। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विनोद मोघा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बागपत जेल के अंदर हत्या होना है। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने कहा कि प्रदेश की पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था को बनाए रखना है, लेकिन पुलिस ने ही मुठभेड़ के नाम पर 61 लोगों की सरेआम हत्या कर दी। मुख्यमंत्री स्वयं पुलिस द्वारा की गई हत्याओं का खुला समर्थन कर रहे हैं। इस सरकार में लोगों के मौलिक अधिकारों का सरेआम हनन हो रहा है। भीड़ तंत्र द्वारा छोटी छोटी बात पर हत्या की जा रही है। महिला उत्पीड़न की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए जाएं। वहीं इस दौरान समाजवादी पार्टी के सचिव मो. नौशाद ने अपने साथियों सहित महानगर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। धरना प्रदर्शन में शहर कार्यवाहक अध्यक्ष शबी खान, मंजीत सिंह कोछड़, प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर, रंजन शर्मा पार्षद, सलीमउद्दीन शाह, श्याम सुंदर गुप्ता, जेपी शर्मा, मोनिंदर सूद, योगेश राणा, अविनाश काजला, राकेश मिश्रा, संजय गोयल, राजीव राठी, हाशिम अंसारी, नेमपाल तोमर, विनोद सोनकर, अरुण कुमार, इरशाद पहलवान, हरवीर सिंह, प्रेमा शर्मा, राहिला बेगम, अमित शर्मा, मो. यूसुफ , सुरेंद्र पंजाबी, यामीन फरिश्ता, नफीस, अरुण कौशिक, केडी शर्मा, मतीन अंसारी, सुरेंद्र फौजी, नईम राणा, योगेश यादव, शोएब साबरी, मुकेश वर्मा, आशोक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में बढ़ती अराजकता बिगड़ती कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश की दो इंजन वाली सरकार के विरोध में
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed