{"_id":"5b47c5914f1c1ba64e8b5708","slug":"91531430289-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई मंत्री ने कसे अधिकारियों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई मंत्री ने कसे अधिकारियों के पेंच
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई राज्यमंत्री ने लिया बाढ़ की तैयारियों का जायजा
मेरठ। मेरठ पहुंचे प्रदेश के सिंचाई एवं बाढ़ राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सिंचाई और बारिश में बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के किसानों ने बरसात में सालोनी नदी में बाढ़ आने पर हजारों हेक्टेयर फसल खराब होने की शिकायत की है। अधिकारियों ने बताया कि नदी के बांध के लिए 60 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वहां बनी कमेटी ने कुछ सुझाव दिए थे, जिन्हें पूरा करके रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। मंत्री ने सिंचाई के लिए नहरों, रजवाहों में पानी और खराब पड़े सरकारी नलकूपों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते नहरों में पानी खूब आ रहा है। खराब पड़े नलकूपों की रिपेयर करा दी है। मुख्य अभियंता टीसी शर्मा और अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।