फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं महिलाएं: बहुगुणा

हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं महिलाएं: बहुगुणा

Thu, 05 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं महिलाएं: बहुगुणा
मेरठ। यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में परचम लहरा रही हैं। पहले बेटियों को अरे बेटी कहा जाता था, आज बेटियों को वाह बेटी कहा जाता है।
विज्ञापन

एनएच-58 परतापुर स्थित इंडियन फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट (आईएफटीआई) में बुधवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि विचार रखे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को वुमन अचीवर अवार्ड और हेल्थ आइकन अवार्ड से नवाजा गया। समारोह को संबोधित करते हुए महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उनके पिता हेमवती नंदन बहुगुणा ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया था। वह बागी तेवर के थे और अब वह भी उनके नक्शे कदम पर चल रही हैं। वह गांव के जनजीवन से निकलकर आए थे और हिंदुस्तान की राजनीति में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

कहा कि आज महिलाएं सशक्त हो रही हैं और पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही हैं। भारत में भी 21वीं शताब्दी में महिलाओं ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। मोदी सरकार महिलाओं के विकास के लिये प्रयासरत है। वर्तमान में महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच बदली है जिससे महिलाओं को प्रोत्साहन मिला है। आज खेल, चिकित्सा, टेक्नोलॉजी, विज्ञान, शिक्षा व कला के क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। चिकित्सा के क्षेत्र में महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही हैं। सामाजिक कुरीतियों को सिर्फ महिलाएं ही दूर कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद चेयरमैन सुभाष शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र शर्मा, आशीष गौतम रहे। इस दौरान अमित गुप्ता, हरबीर सिसौदिया, संजय शर्मा, सारंग शर्मा, डॉ. अनिल चौहान, सत्य प्रकाश, डॉ. प्रवीण गोयल, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. सुरेंद्र तंवर, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर संदीप रायजादा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

स्वच्छ भारत अभियान बनाएं सफल
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सभी को स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना होगा, जिससे आधी बीमारियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी।
इतिहास में मेरठ का नाम स्वर्णिम अक्षरों में
कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। भारत के इतिहास में मेरठ का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा ने डॉ. रीता जैन, अनीता शर्मा, आकांक्षा चौधरी, निधि मलिक, आभा शर्मा, संजना वत्स रस्तोगी व सुषमा सवेरा को सम्मानित किया।
खास बातें:
- आईएफटीआई में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने रखे विचार
- यूपी के मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा की जन्म शताब्दी पर हुआ कार्यक्रम
- कहा कि पहले बेटियों को अरे बेटी कहते थे तो आज वाह बेटी कहा जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed