{"_id":"5b32a70e4f1c1b603c8b5a6b","slug":"91530046222-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय उद्योग बंधुओं की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय उद्योग बंधुओं की बैठक
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादराबादगून और कताई मिल में बनेंगे नए औद्योगिक क्षेत्र
मेरठ।
भूमि के अभाव में विकास के नक्शे से छिटक रही मेरठ की औद्योगिक इकाइयाें को नया आशियाना मिलेगा। जिले में कादराबादगून व बंद पड़ी परतापुर कताई मिल में दो नए औद्योगिक क्षेत्र बसाने की कवायद ने रफ्तार पकड़ी है। कादराबादगून में 250 एकड़ भूमि पर व कताई मिल के 90 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए भूमि अधिग्रहण दर निर्धारित की जा रही है। वहीं कताई मिल के लिए औद्योगिक आवास आयुक्त को पत्र प्रेषित किया जा चुका है जिस पर जल्द निर्णय होने की संभावना है।
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक मंगलवार को आयुक्त सभागार में हुई। इसमें मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें जल्द निस्तारित करने का निर्देश अफसरों को दिया। बैठक में 15 प्रमुख व चार अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने कहा जब यूपीएसआईडीसी द्वारा विकसित परतापुर उद्योगपुरम व स्पोर्ट्स गुड्स कांपलेक्स निगम को हस्तांतरित है तो सफाई, सड़क, पानी, बिजली का जिम्मा भी निगम निभाएगा। एमडीए, नगर निगम व उद्यमी समिति बनाकर ऐसे औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण, आंकलन कर रिपोर्ट दें जो अभी भी निगम को हस्तांतरित नहीं हुए हैं। जुलाई अंत तक उनको पूरा किया जाएगा।
मोहकमपुर, स्पोर्ट्स गुड्स कांपलेक्स, स्पोर्ट्स गुड्स एंकलेव, व सरस्वती इंडस्ट्रीयल एरिया में नालों की सफाई न होने की मांग पर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को मौका मुआयना कर आख्या देने के लिए निर्देशित किया। उद्यमियों ने फायर विभाग से एनओसी मिलने में आने वाली दिक्कत बताई, चीफ फायर अधिकारी को निर्देशित किया। मोहमकपुर औद्योगिक क्षेत्र फे स 2 में दो लाख लीटर के स्टैटिक वाटर टैंक को चालू कराने की मांग उद्यमियों ने रखी। मंडलायुक्त ने नगर निगम को तत्काल चालू करने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि उद्यमी जो पैसा यूपीएसआईडीसी को मरम्मत आदि के लिए देते हैं, वह एसोसिऐशन को दें तथा मरम्मत की जिम्मेदारी लें। नए औद्योगिक क्षेत्रों क ो 2021 नई महायोजना के तहत अमृत योजना में शामिल किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने कहा कि जिले में 35 ऐसे सरकारी स्थान हैं जहां औद्योगिक क्षेत्र बन सकते हैं।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध हों मूलभूत सुविधा
बैठक में डीएम अनिल ढींगरा ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याएं निस्तारित करने का आदेश दिया। नगर निगम क ो औद्योगिक क्षेत्रों के नालों, सफाई व अन्य मूलभूत समस्याएं दूर करने कहा। एमडीए को आखूनजी लोहियानगर के कैंची क्लस्टर को शीघ्र चालू कराने की बात कही। चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज के सामने रोडवेज बसों के कारण लगने वाले जाम पर आरएम रोडवेज को कहा कि वहां बसें खड़ी नहीं हों। एसपी सिटी को निर्देश दिये कि वह रोडवेज पर दो सिपाही तैनात करें ताकि यातायात के आवागमन में बाधा न आए। श्यामनगर, पिलोखड़ी रोड, एवं विकासपुरी में सफाई व्यवस्था बनाने। मवाना तहसील के फि टकरी के प्रकरण पर एसडीएम, सीएफ ओ को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।