{"_id":"5ac68a194f1c1bf0618b5c64","slug":"91522960921-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसजनों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसजनों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्दोष लोगों के खिलाफ न हो कार्रवाई
मेरठ। निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं होने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दो अप्रैल को हुए भारत बंद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने समर्थन किया है। दलित समाज शांतिपूर्ण विरोध जता रहे थे लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों विरोध में शामिल होकर तोड़-फोड़, आगजनी की। जिसमें कुछ निर्दोष लोग फंस गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जिससे कोई निर्दोष जेल न जाए। प्रदर्शन करने वालों में फिरोज रिजवी, हाजी मोहिउद्दीन गुड्डू, तेजपाल सिंह, मुकेश कुमार, मनजीत सिंह, सलीम शाह आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन