फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक ट्रक के नीचे घुसी, युवक की मौत

बाइक ट्रक के नीचे घुसी, युवक की मौत

Tue, 27 Mar 2018 01:27 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाइक ट्रक के नीचे घुसी, युवक की मौत
ट्रक के नीचे घुसी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर में पूठा मोड़ पर सोमवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे़ ट्रक के नीचे घुस गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। दोनों को ट्रक के नीचे से सुरक्षित निकाल लिया गया। बकौल पुलिस दोनों को खरोंच तक नहीं आई थी, लेकिन अस्पताल में युवक की मौत हो गई। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।
टीपी नगर पुलिस के अनुसार इंद्रा कालोनी परतापुर निवासी राहुल (27) पुत्र चंद्रपाल अपने दोस्त विकास निवासी अब्दुल्लापुर के साथ बागपत बाईपास की ओर से परतापुर जा रहा था। पूठा मोड़ के सामने अचानक उनकी बाइक सड़क किनारे मिट्टी से स्लिप होकर वहीं खडे़ एक ट्रक के नीचे घुस गई। पास में मौजूद पुलिस कर्मियों और राहगीरों ने दोनों को ट्रक के नीचे से निकाला।
विज्ञापन

मलियाना चौकी प्रभारी के अनुसार दोनो को खरोंच तक नहीं आई थी। लेकिन राहुल को बहुत ज्यादा पसीने आ रहे थे। उसे घबराहट हो रही थी। पुलिस उसे निजी अस्पताल ले गई। राहुल से नंबर लेकर पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दी। लेकिन अचानक राहुल ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक भी ये देखकर हैरान थे । चिकित्सकों का मानना था कि संभवत: हार्टअटैक हुआ हो। इसी वजह से उसे अधिक पसीने आ रहे थे। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार राहुल हलवाई की दुकान पर काम करता था। परिवार में पत्नी और एक बच्चा है। उसकी पत्नी भी गर्भवती है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
परतापुर में पूठा मोड़ के सामने हादसा, दोस्त था बाइक पर साथ
दोनों को खरोंच तक नहीं आई, एक युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed