फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवाओं के कंधों पर होगी देश की कमान: सुभाष यदुवंशी

युवाओं के कंधों पर होगी देश की कमान: सुभाष यदुवंशी

Wed, 21 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
युवाओं के कंधों पर होगी देश की कमान: सुभाष यदुवंशी

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में फिर से परचम लहराएगी भाजपा
मेरठ/ कंकरखेड़ा।
भाजपा युवाओं को नया प्लेटफार्म देगी। चरित्रवान युवाओं के कंधों पर देश की कमान होगी। आने वाला समय युवाओं का ही है। युवा शक्ति एक होकर काम करे तो भाजपा एक सशक्त पार्टी के रूप में उभरेगी। हर जगह अखंड भाजपा होगी। यह बातें मंगलवार को खिर्वा चौपला स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की कार्यशाला में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं के लिए प्रदेश में नए आयाम खोलना चाहती है। इससे प्रदेश के युवाओं को विदेशों में नौकरी न करनी पड़े। उन्हें अपने देश प्रदेश में ही रोजगार मिल सके। इसके लिए व्यापारियों से नए उद्योग प्रदेश में स्थापित करने के लिए विचार चल रहा है। युवाओं को राष्ट्रवाद का सपना देखना होगा। सपा, बसपा और कांग्रेेस भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी मानती है। इसलिए महागठबंधन कर रहे हैं। बसपा सपा अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों को भाजपा ही जीतेगी। हमें युवाओं को जागरूक करना होगा। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने वोटर को बूथ तक ले जाना होगा, तभी ये संभव है। फूलपुर और गोरखपुर में हम इसलिए हारे कि हम अपने वोटर को बूथ तक नहीं ले जा सके। यह हमारी कमी रही है और हमें स्वीकार करनी होगी। वहीं मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष को देखने के लिए कार्यकर्ताओं की हुई धक्का मुक्की पर उन्होंने नाराजी जताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई, भाजयुमो नेता वरुण गोयल, संचित गर्ग भोला, विकास जिटौली, सचिन भाटी, मोहन किनौनी, अमित रहदरा, अनुज प्रताप, अंकुर मंडौर, डिंपल गोस्वामी, वैभव त्यागी, संदीप प्रधान, इंद्रपाल बजरंगी, हरीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाईपास पर भव्य स्वागत
पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ मेरठ पहुंचे सुभाष यदुवंशी का मेरठ की सीमा में प्रवेश करते ही परतापुर बाईपास पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी और महामंत्री वीनस शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राजीव अग्रवाल, अमित चिकारा, अंकुर गोयल, चिराग पांडे, शशांक गुप्ता, नितिन बच्चन, गौरव शर्मा, रमन धींगरा, अक्षय जैन, अमित शर्मा हर्षित गोयल, मुकुल शर्मा, राहुल सेठी, दीपक कटारिया, अमित शर्मा, शंभू पहलवान, सौरभ शर्मा, आशीष प्रताप, अल्पसंख्यक मोर्चा के नासिर सैफी, विनोद, शुभम, अनिकेत, जीशान, हरजीत सिंह, चिराग शर्मा, मयंक कौशिक, अनुराग विश्नोई, विनय गुप्ता, भव्य त्यागी, रमन खुराना, मुकुल शर्मा, राहुल शर्मा, सनी चौहान, डा. अनुराग त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी के नेतृत्व में प्रदेश हो रहा खुशहाल
सुभाष यदुवंशी ने शीलकुंज कालोनी में कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी के आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खुशहाल हो रहा है। प्रदेश सरकार का एक वर्ष सफलता पूर्वक रहा। प्रदेश में विकास की गति को योगी ने बढ़ावा दिया है। मजदूर से लेकर किसान हित तक कार्य किया जा रहा है। एनकाउंटर के डर से बदमाश क्राइम से बच रहे हैं। योगी सरकार में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं है। पिछली सरकारों में दंगे ही होते थे, विकास पीछे रह जाता था। इस दौरान ठाकुर ओपी सिंह, पंडित संजय त्रिपाठी, कमल कुमार, रविंद्र शर्मा, सुधीर रस्तौगी, हिमांशु भारद्वाज, गौरव मलिक एडवोकेट, अजय एडवोकेट, डा. जेवी चिकारा, संगीता पंडित, डोनी गुप्ता, खुशी मलिक, देवेंद्र चौहान, मुकेश तोमर, डीके चौहन आदि मौजूद रहे।


खास बातें:
- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने सुभाष यदुवंशी ने कहा युवाओं के कंधों पर होगी देश की कमान
- लोकसभा चुनाव में फिर से अपना परचम लहराएगी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed