फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कंकरखेड़ा के वार्ड 21 में भी नहीं होती साफ-सफाई

कंकरखेड़ा के वार्ड 21 में भी नहीं होती साफ-सफाई

Tue, 20 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के वार्ड 21 में भी नहीं होती साफ-सफाई

विज्ञापन
सिर्फ कागजों में हो रही कंकरखेड़ा के वार्ड 21 की सफाई
कंकरखेड़ा। महानगर के लोग गंदगी से परेशान हो चुके है। शिकायत के बावजूद निगम प्रशासन समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। निगम के हर वार्ड में सफाई कर्मचारी तो तैनात है लेकिन यहां सफाई सिर्फ कागजों में ही हो रही है। हकीकत यह है कि सफाईकर्मी तैनात होने के बावजूद जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है।
अमर उजाला टीम ने सोमवार को कंकरखेड़ा के वार्ड 21 में तुलसी और रामनगर कलोनी की सफाई व्यवस्था का हाल जाना तो लोगों ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। कलोनी के अंदर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले पार्षद से तो परेशान थे ही लेकिन नए पार्षद से भी तंग हैं। आलम यह है कि लोग अपने निजी खर्च से साफ-सफाई की व्यवस्था करा रहे हैं। अपने निजी खर्च पर कुछ लोगों ने प्राईवेट कर्मचारी रखे हुए हैं। वहीं क्षेत्रीय पार्षद परमानंद उर्फ नन्हें का कहना है कि सफाई व्यवस्था के लिए उनके पास कर्मचारी ही नहीं है। बार बार कहने के बावजूद भी निगम की ओर से कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अगर कर्मचारी मिले तो सफाई व्यवस्था अपने आप ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


मेयर से करेंगे शिकायत
कलोनी का हाल बुरा है। साफ सफाई की बात तो क्या करें। कलोनी में डस्टबिन तक नहीं है। लोग खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा फेंकते हैं। जल्द समाधान नहीं होता है तो मेयर से शिकायत करेंगे।- दीपा चौधरी निवासी तुलसी कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी खर्च पर कराते है सफाई
कई साल से कलोनी में कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। नालियों में जल निकासी ठीक प्रकार से नहीं हो पाती। जिसके चलते निजी खर्चे पर प्राइवेट कर्मचारी बुलाकर सफाई कराते है।- चौधरी इंद्रपाल सिंह, रिटायर्ड वीडीओ

सड़कों पर बहता नालियों का पानी
नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। लेकिन निगम को कोई फर्क नहीं पड़ता। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होता। समझ में नहीं आता कैसे समस्या का समाधान हो।- रणवीरी निवासी तुलसी कालोनी

निगम की जिम्मेदारी है
कई साल से अपने खर्च पर सफाई व्यवस्था करा रहे हैं लेकिन आखिर कब तक अपने खर्च पर सफाई कराते रहेंगे। यह निगम की जिम्मेदारी है। निगम को व्यवस्था करानी चाहिए- कुसुम निवासी तुलसी कालोनी

गंदगी से अटे पड़े हैं नाले
सालों से नालों की सफाई नहीं हुई है। नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। डस्टबिन की व्यवस्था भी नहीं है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है। जिनके पास से निकलना भी दुभर हो गया है।- प्रवीण निवासी रामनगर

महामारी फैलने का खतरा
गंदगी के चलते नाले चौक है। जगह-जगह सड़क पर जलभराव हो रहा है। जिसमें मच्छर पनपने लगे है। जिसके चलते यहां महामारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। निक्की निवासी रामनगर

नहीं सुनते पार्षद
पूर्व पार्षद से कई बार शिकायत की मगर कुछ नहीं हुआ। अब नए पार्षद से उम्मीद की थी लेकिन लगता है कि वह भी किसी काम का नहीं। शिकायत करने के बावजूद भी सुनवाई नहीं होती।- जया निवासी तुलसी कालोनी


कई बार की शिकायत
गंदगी को लेकर कई बार लोगों निगम अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल निकासी की भी समस्या बनी हुई है।-शीला राणा, अध्यक्ष वेलफेयर सोसायटी

खास बातें:
सफाई कर्मी तैनात, फिर भी लगा गंदगी का अंबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed